जबलपुर में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में रहा मंडला के खिलाड़ियों का जलवा

kaonebroadcast@gmail.com
3 Min Read

जबलपुर में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में रहा मंडला के खिलाड़ियों का जलवा

आनंद राय व अमित सिहारे बने विजेता – संकल्प दुबे व अविनाश जैन रहे उपविजेता

रेवाँचल टाईम्स – मंडला मध्य प्रदेश बैडमिंटन संघ के सह सचिव व मंडला जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव चंद्रेश खरे और मंडला जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सह सचिव नीलेश राय के नेतृत्व में मंडला जिले के वरिष्ठ खिलाड़ियों की टीम ने जबलपुर में आयोजित सीनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट में भाग लिया और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से मंडला जिले का नाम रोशन किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में जबलपुर, सिवनी, होशंगाबाद, सतना, सागर और मंडला के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में भाग लिया। मंडला टीम ने विशेष रूप से 40+ और 50+ आयु वर्ग में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए शानदार उपलब्धियां हासिल कीं। मंडला ने 40+ आयु वर्ग के युगल मुकाबलों में खास उपलब्धि अपने नाम की।

इस वर्ग में आनंद राय और अमित सिहारे की जोड़ी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। 50+ आयु वर्ग युगल में संकल्प दुबे और अविनाश (पॉपुलर) जैन की जोड़ी ने सराहनीय खेल दिखाते हुए उपविजेता होने का गौरव हासिल किया। इसके साथ ही 40+ आयु वर्ग के एकल मुकाबले में नीलेश राय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया।

Mandla players shined in the badminton competition held in Jabalpur
Mandla players shined in the badminton competition held in Jabalpur

फाइनल मैच में शानदार खेल का प्रदर्शन करने के बावजूद वे उपविजेता बने। प्रतियोगिता में मंडला टीम की सक्रिय भागीदारी और लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन ने दर्शकों और आयोजकों का ध्यान आकर्षित किया। इस प्रतियोगिता में वरिष्ठ खिलाडी चंद्रेश खरे व अमोद श्रीवास की जोड़ी ने भी अपनी छाप छोड़ी। पूरी प्रतियोगिता के दौरान शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए चंद्रेश खरे व अमोद श्रीवास की जोड़ी सेमीफइनल तक पहुंची लेकिन फाइनल में जगह नहीं बना पाई। शैलू मिश्रा ने भी प्रतियोगिता में शिरकत करते हुए अपने खेल से दर्शकों को प्रभावित किया।

मंडला जिला बैडमिंटन एसोसिएशन ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए भविष्य में और अधिक उपलब्धियों की कामना की। मंडला के खिलाड़ियों की यह उपलब्धि जिले के लिए गर्व की बात है और आने वाले युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत भी। बता दे कि मंडला जिले के खिलाडी प्रदेश व देश में अपनी पहचान बना रहे है। मंडला के खिलाडी देश की प्रतिष्ठित गोपी चंद एकेडमी में भी कोचिंग ले रहे है। इससे उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही मंडला के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित करने में कामयाबी हासिल करेंगे।

👁️ 14 views Views
Share This Article
Translate »