दैनिक रेवांचल टाइम्स पन्ना। दक्षिण पन्ना वनमंडल के शाहनगर वन परिक्षेत्र अंतर्गत बीट लमतरा के कक्ष 959 में वन भूमि पर अतिक्रमण की रोकथाम एवं हटाने के लिए शांतिपूर्ण कार्रवाई की गई। स्थानीय ग्रामीणों को समझाइश उपरांत एवं उनके सहयोग से लगभग 5 हेक्टेयर क्षेत्र में अतिक्रमण निरोधी खंती का निर्माण कराया गया। इस क्षेत्र में 2 वनाधिकार पत्रधारकों को कुल 3.95 हेक्टेयर भूमि पर प्राप्त वनाधिकार को यथावत सुरक्षित रखते हुए लगभग 5 हेक्टेयर अतिरिक्त वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। शेष अतिक्रमण पर भी सीमाओं की स्पष्टता के उपरांत आगामी दिनों में कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई के दौरान परिक्षेत्र सहायक शाहनगर आर.पी. पटेल, वनपाल ओमप्रकाश द्विवेदी, बीट गार्ड लमतरा अक्षत त्यागी तथा वनरक्षक राहुल जैन, शिव प्रताप सिंह, कृष्ण कुमार गुप्ता, दुर्गा सिंह एवं रचना जादौन उपस्थित रहे। वन विभाग द्वारा स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग एवं संवाद के माध्यम से वन भूमि की सुरक्षा और अतिक्रमण की रोकथाम के प्रयास निरंतर जारी हैं।
