मंडला – ग्राम पंचायत टिकरिया में प्रस्फुटन समितियों का प्रशिक्षण संपन्न

Revanchal
4
1 Min Read

मंडला,
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा चयनित नवांकुर संस्था धेनु बाड़ी गौशाला संरक्षण समिति अचली कुशल नेतृत्व में मंडला सेक्टर की ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का सेक्टर स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पशु चिकित्सा अधिकारी सुश्री अंजु ने पशु विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी।


ग्राम पंचायत सरपंच श्री धर्मेन्द्र कुर्रराम ने कहा कि जन अभियान परिषद को शासन और समाज के बीच सेतु की भूमिका निभाते हुए शासन समस्त जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के द्वारा किया जाता हैविकासखण्ड

समन्वयक संतोष कुमार झारिया ने प्रस्फुटन समितियों आवश्यक दस्तावेजों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी डॉ. प्रिया धुर्वे, धेनु बाड़ी गौशाला संरक्षण समिति की सुश्री किरण ठाकुर सहित संबंधित मौजूद रहे।

Share This Article
Translate »