रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा
जितेन्द्र अलबेला
सुप्रसिद्ध चमत्कारिक हनुमान मंदिर जामसावली से कपूरधा वाली माता रानी के दरबार तक संदीप रघुवंशी के नेतृत्व में विशाल चुनरी पदयात्रा का भव्य आगाज़ हुआ। भक्ति और उत्साह से सराबोर यह यात्रा जामसावली से प्रारंभ होकर विभिन्न ग्रामों से गुजरते हुए माता के जयकारों के साथ आगे बढ़ रही है।
जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत, गदा और स्मृति चिह्न भेंट किए
यात्रा के दौरान जामसावली से बजाज जोड़, बागोड़ा, लोधीखेड़ा और ठोका रंगारी होते हुए यह काफिला रंगारी सापर पहुँचा। मार्ग में श्रद्धालुओं और गणमान्य नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर यात्रियों का उत्साहवर्धन किया
जामसावली मंदिर समिति के सीईओ एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय धवले ने संदीप रघुवंशी को भगवा गमछा पहनाकर हनुमान जी की गदा भेंट की और चुनरी पूजन कर आरती उतारी।
बजाज जोड़ डॉ. राजेश एवं भाग्यश्री गावंडे द्वारा जलपान व स्वागत किया गया।
लोधीखेड़ा भाजपा नेता संतोष जैन, राजू परमार, मोहित जैन, नंदू भैया, राहुल राय, दिनेश रायकवार सहित मंडल महामंत्रियों ने भव्य स्वागत किया।
रंगारी सापर पूर्व मंत्री नानाभाऊ मोहोड़ एवं आनंद ठाकरे द्वारा भव्य स्वागत किया गया। यहाँ महाआरती के बाद संदीप रघुवंशी को हनुमान जी की प्रतिमा भेंट की गई।
रंगारी सापर में हुआ रात्रि विश्राम
पदयात्रा का प्रथम दिवस का समापन रंगारी सापर में हुआ, जहाँ महाप्रसाद के बाद यात्रियों ने रात्रि विश्राम किया। पूरी यात्रा के दौरान “जय श्री राम” और “जय माता दी” के उद्घोष से पूरा वातावरण धर्ममय बना रहा।
आज इन मार्गों से गुजरेगी यात्रा
यात्रा के द्वितीय दिवस का कार्यक्रम भी तय हो चुका है। आज यह पदयात्रा बैरागढ़ और सवर्णी होते हुए मांगुरली बंजारी माई, चौरापठाड़ और सोनपुर पहुँचेगी। यात्रा का द्वितीय रात्रि विश्राम धनेगाव में सुनिश्चित किया गया है।
”श्रद्धा और विश्वास की यह पदयात्रा क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना के साथ निकाली जा रही है। ग्रामीणों का अपार स्नेह इस यात्रा को शक्ति प्रदान कर रहा है।”
संदीप रघुवंशी, यात्रा आयोजक
