दैनिक रेवाँचल टाईम्स – मंडला, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मुन्नी बरकड़े ने बताया कि लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा जिले के सभी संकुल प्राचार्यों एवं शासकीय-अशासकीय विद्यालयों के संस्था प्रमुखों को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यार्थियों का नामांकन शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
निर्देशानुसार सभी विद्यालयों को विद्यार्थियों के नामांकन की प्रविष्टि ’’एजुकेशन पोर्टल 3.0’’ पर अनिवार्य रूप से 5 जून तक दर्ज करनी होगी। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा है कि निर्धारित समय-सीमा में नामांकन संबंधी कार्य पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें, ताकि जिले में शत-प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य हासिल किया जा सके।
यदि निर्धारित अवधि में नामांकन प्रविष्टि का कार्य पूर्ण नहीं किया गया तो संबंधित अधिकारी एवं संस्था प्रमुख के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी। जिला शिक्षा विभाग ने सभी विद्यालयों से निर्देशों का गंभीरता से पालन करने की अपील की है।
