जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 107 आवेदकों की समस्या

Revanchal
1 Min Read

मंडला, 24 मार्च 2026
जिला योजना भवन में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न स्थानों से पहुंचे लोगों ने कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा को अपनी समस्यायें बताई और आवेदन दिये।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों के समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिये। उन्होंने विभिन्न आवेदनों का मौके पर भी निराकरण कराया। जनसुनवाई में 107 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

इस दौरान अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री हुनेद्र घोरमारे, एसडीएम मण्डला श्रीमति सोनल सिडाम सहित अन्य अधिकारियों ने भी लोगों की समस्यायें सुनी व आवेदन लिए और समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिये।

👁️ 0 views Views
Share This Article
Translate »