नारायणगंज में PWD की लापरवाही उजागर: नाले का टूटा चैंबर बना खतरा

Revanchal
1 Min Read

रेवांचल टाइम्स नारायणगंज मंडला
जनपद पंचायत नारायणगंज मुख्य मार्ग पर स्थित नाले का चैंबर एक बार फिर टूट गया है, जिससे सड़क पर बड़ा गड्ढा बन गया है। यह मार्ग सीधे तहसील कार्यालय को जोड़ता है, जहां पूरे दिन अधिकारियों और आम लोगों का आवागमन बना रहता है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग की नजर इस समस्या पर नहीं पड़ रही है।


स्थानीय लोगों के अनुसार, यह कोई पहली बार नहीं है जब चैंबर टूटा हो। पूर्व में भी इसी स्थान पर चैंबर क्षतिग्रस्त हुआ था, जिसे रेवांचल टाइम्स में खबर प्रकाशित होने के बाद ही मरम्मत कराया गया था। अब फिर वही स्थिति बन गई है, लेकिन इस बार अभी तक कोई सुधार कार्य नहीं किया गया है।


सड़क के बीच बने इस गड्ढे के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि आखिर अधिकारी केवल खबर छपने के बाद ही क्यों जागते हैं क्या किसी दुर्घटना का इंतजार किया जा रहा है।


स्थानीय नागरिकों ने PWD विभाग से तत्काल इस समस्या का समाधान करने की मांग की है, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।

👁️ 4 views Views
Share This Article
Translate »