रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा
जितेन्द्र अलबेला
माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा 2026 के परिणाम आज घोषित कर दिए गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा जारी किए गए इन परिणामों में छिंदवाड़ा और नवगठित जिला पांढुर्णा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। जिले का हाईस्कूल परिणाम 79.0% और हायर सेकेंडरी का परिणाम 81.9% रहा।

प्रमुख उपलब्धियां एक नजर में
बेटियों का परचम दोनों ही परीक्षाओं में छात्राओं ने छात्रों को पीछे छोड़ दिया है।
सरकारी स्कूलों की बाजी शासकीय शिक्षण संस्थाओं का रिजल्ट प्राइवेट स्कूलों की तुलना में कहीं बेहतर रहा।
प्रावीण्य सूची जिले के कुल 18 मेधावी छात्रों ने प्रदेश की मेरिट लिस्ट में जगह बनाई (13 हाईस्कूल और 5 हायर सेकेंडरी)।
परीक्षा परिणाम का विश्लेषण
परीक्षा सम्मिलित छात्र उत्तीर्ण प्रथम श्रेणी परिणाम प्रतिशत
हाईस्कूल (10वीं) 23,775 18,770 12,880 79.0%
हायर सेकेंडरी (12वीं) 17,879 14,635
छात्राओं का श्रेष्ठ प्रदर्शन
हाईस्कूल छात्राएं (83.5%) vs छात्र (73.8%)
हायर सेकेंडरी छात्राएं (83.3%) vs छात्र (80%)
सरकारी स्कूलों का शानदार ग्राफ
हाईस्कूल में सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 85.43% रहा, जबकि निजी स्कूलों का केवल 70.43%। इसी तरह 12वीं में भी सरकारी स्कूल 81.51% के साथ निजी स्कूलों (70.67%) से काफी आगे रहे।
इस बार खास ‘द्वितीय अवसर परीक्षा’ (सप्लीमेंट्री की जगह)
मण्डल ने इस वर्ष से पूरक परीक्षा के स्थान पर ‘द्वितीय अवसर परीक्षा’ शुरू की है।
कौन दे सकता है? अनुपस्थित, अनुत्तीर्ण या वे छात्र जो अंक सुधार चाहते हैं।
आवेदन 15 अप्रैल से 22 अप्रैल 2026 तक (MP ऑनलाइन पोर्टल)।
परीक्षा तिथि 07 मई से 25 मई 2026 के बीच।
विशेष: छात्र अपनी पुरानी और नई परीक्षा में से श्रेष्ठ परिणाम का चयन कर सकेंगे।
पुनर्गणना और त्रुटि सुधार
यदि कोई छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं है, तो वह 10 दिनों के भीतर MPBSE मोबाइल एप या पोर्टल के माध्यम से पुनर्गणना या उत्तरपुस्तिका की छायाप्रति के लिए आवेदन कर सकता है। साथ ही, अंकसूची में किसी भी लिपिकीय त्रुटि को सुधारने के लिए अगले 3 माह तक निःशुल्क सुविधा उपलब्ध रहेगी।
बधाई संदेश
कलेक्टर हरेंद्र नारायण छिंदवाड़ा, नीरज वशिष्ठ (पांढुर्णा), सीईओ जिला पंचायत अग्रिम कुमार और डीईओ जी.एस. बघेल ने सफल परीक्षार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी है और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
