पेपर लीक, छात्र हितों एवं शिक्षा व्यवस्था के मुद्दों पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

Revanchal
10 Min Read

पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के नेतृत्व में प्रधानमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला दहन

सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, छात्रों-युवाओं के हितों की रक्षा की उठाई मांग

दैनिक रेवाँचल टाईम्स – निंबाहेड़ा, 22 जुलाई,(ज़ाकिर हुसैन)
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार एवं राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता उदयलाल आंजना के नेतृत्व में बुधवार को स्थानीय परशुराम सर्कल (सरकारी बाग), निंबाहेड़ा पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं नगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में केंद्र सरकार की छात्र एवं युवा विरोधी नीतियों के विरोध, 20 जुलाई को दिल्ली में छात्रों के साथ हुए अत्याचारों एवं 21 जुलाई को राहुल गांधी जी, मल्लिकार्जुन खड़गे जी सहित कांग्रेसी सांसदों पर पुलिस के हमले के विरोध में विशाल विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन के उपरांत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर कांग्रेसजनों ने अपना विरोध दर्ज कराया।

धरना प्रदर्शन से पूर्व बड़ी संख्या ने कांग्रेस कार्यकर्ता ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कार्यालय पर एकत्रित हुए जहां से वाहन रैली के रूप में परशुराम सर्किल पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना ने कहा कि देश के लाखों छात्र-युवा आज पेपर लीक, भर्ती घोटालों और बेरोजगारी से त्रस्त हैं 20 जुलाई को युवा केवल अपने अधिकारों की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे थे जहां केंद्र सरकार के निर्देश पर युवा छात्रों के साथ पुलिस द्वारा बरबर व्यवहार किया गया जिसमें कई युवाओं को छोटे आई है एवं एक युवा बेटी तो वेंटिलेटर पर भी है जो पुलिस की बेदर्दी कार्रवाई को प्रदर्शित करता है। युवा पर हुई कार्यवाही के विरोध में कल 21 जुलाई को नेता विपक्ष राहुल गांधी जी एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी के नेतृत्व में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता प्रधानमंत्री आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे तो वहां भी केंद्र सरकार के निर्देश पर दिल्ली पुलिस एवं सीआरपीएफ के जवानों ने नेता विपक्ष राहुल गांधी जी एवं खड़गे जी सहित अन्य कांग्रेसी एवं विपक्षी सांसदों के साथ दुर्व्यवहार करते हुए उन्हें घसेड़ते हुए पुलिस की वैन में ले गए एवं एक खेल स्टेडियम में उन्हें गिरफ्तार करके रखा जो लोकतंत्र के लिए अच्छी तस्वीर प्रस्तुत नहीं करता है। लोकतंत्र में विरोध करना हर आम नागरिक का हक है लेकिन यह सरकार हर लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शन को देश विरोधी साबित करते हुए अपनी जिम्मेदारियां से पल्ला झाड़ना चाहती है, लेकिन देश की जनता आप समझ चुकी है कि भाजपा नियत केंद्र सरकार पिछले 12 सालों से देशवासियों को धर्म जाति उच्च नीच के आधार पर बांट के केवल राजनीतिक लाभ कमा रही है। उन्हें केवल अपने अरबपति मित्रों की चिंता है मध्यम वर्ग एवं गरीब तबके से केंद्र सरकार को कोई सहानुभूति नहीं रह गई है। आंजना ने कहां की केंद्र सरकार युवाओं को रोजगार और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था देने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी छात्रों और युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी तथा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।

आंजना के उद्बोधन के पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने परशुराम सर्किल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले का दहन कर गगन भेजी नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की, साथ ही पिछले दो दिनों में दिल्ली में हुई पुलिसिया कार्यवाही की निष्पक्ष एजेंसी से जांच की मांग की ताकि देश को यह पता चल सके कि किसके निर्देश पर युवा छात्रों एवं नेता विपक्ष सहित अन्य सांसदों पर पुलिस के द्वारा अत्याचार किया गया। तत्पश्चात कांग्रेसजनों द्वारा आंजना ने नेतृत्व ने परशुराम सर्किल से उपखंड कार्यालय तक पैदल मार्च निकल विरोध प्रदर्शन किया जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित आम जनता भी शामिल हुई क्योंकि यह मामला केवल विपक्ष का नहीं बल्कि हर उस व्यक्ति से जुड़ा हुआ है जिनके बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं या भविष्य में डॉक्टर, इंजीनियर बनकर देश को सवारना चाहते हैं इसलिए इस कार्यक्रम में आम जनता की भी बड़ी भागीदारी देखी गई।
इन प्रमुख मांगों को लेकर हुआ प्रदर्शन
कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि NEET सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में हुए कथित पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की जवाबदेही तय करते हुए उनका इस्तीफा लिया जाए। दिल्ली सहित विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों एवं युवाओं पर दर्ज मुकदमे तत्काल वापस लिए जाएं तथा पेपर लीक एवं छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर संसद में विस्तृत चर्चा कर युवाओं को न्याय दिलाया जाए।

इस अवसर पर कार्यक्रम में नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बंशीलाल राइवाल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भोपराज टांक, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष सुभाष चन्द्र शारदा, गोपाल आंजना, नगर कांग्रेस संगठन महासचिव रविप्रकाश सोनी, जिला कांग्रेस महासचिव मनोज पारख, विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना,जिला कांग्रेस महासचिव नुसरत खान, नगर पालिका के निवर्तमान उपाध्यक्ष परवेज अहमद, जिला विधि विभाग अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह सोलंकी, जिला कांग्रेस सचिव जुगल धाकड़, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष जीवन आंजना, कमलेश धाकड़, विक्रम अहीर,सूर्यप्रकाश सोलंकी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रत्याशी रामकिशन जाट एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष साजन सोनी,ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनुसूया मीणा, नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता पारख, नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष मोहम्मद कुरैशी, क्रेता व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल आंजना, जिला क्रीड़ा परिषद के पूर्व सदस्य मुकेश पारख, सुरेश कृपलानी, सेवादल नगर मुख्य संगठक दिनेश गुप्ता, ब्लॉक सेवादल मुख्य संगठक उदित मीणा, राजीव गांधी पंचायती राज विभाग अध्यक्ष रोमी पोरवाल, किसान कांग्रेस नगर अध्यक्ष अंकित जाट, कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष अहमद हुसैन, ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष बलवंत जाट, नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष रोमिल चौधरी, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष दीपक धाकड़, ब्लॉक अध्यक्ष भंवरसिंह शक्तावत, नगर अध्यक्ष राहुल सेन, नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष मुकेश मेघवाल, चांदमल वीरानी, नीलू शर्मा, पंकज लाड़ा, शम्सु कमर मंसूरी, महासचिव ओमप्रकाश शर्मा, समुन्द्र सिंह गुंडुसुर, नितिन नागौरी, मोती पुरुस्वानी, दिग्विजेन्द्र प्रताप सिंह जादौन, जावेद खान, सचिव बाबूलाल आचार्य, अबरार अहमद, आशीष अग्रवाल, धीरज नगरिया, फखरुद्दीन बोहरा, दुर्गेश्वर भराड़िया, कोषाध्यक्ष अशोक जैन, प्रवक्ता नितेश लोट, सदस्य फिरदौस बी, लक्ष्मीनारायण चौहान, जहांगीर हुसैन मंसूरी, अमजद खान,आशा लाड़ना,आईटी सेल संयोजक मोहम्मद अली मंसूरी, सह संयोजक ललित पंचोली, जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग महासचिव उबैद खान, उपाध्यक्ष मंसूर अली बोहरा, जिला ओबीसी कांग्रेस सचिव बापूलाल गायरी, खेमराज कुमावत, जिला महिला कांग्रेस महासचिव वंदना जैन, ममता त्रिपाठी, सचिव गायत्री शर्मा, एससी प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष रविन्द्र मेघवाल, नगर अध्यक्ष ललित पहाड़िया, पूर्व नगर अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष हाजी ज़ाहिद खान, चंद्रप्रकाश चारण, पूर्व पार्षद शोभाराम जाट, उदयराम पहाड़िया, निवर्तमान पार्षद माणक साहू, मुफीद खान, बांगेड़ा घाटा प्रशासक गोपाल दीवान, कनेरा कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास नायमा, छोटीसादड़ी ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष अशोक गुर्जर, गादोला प्रशासक प्रतिनिधि देवीलाल मीणा, उपसरपंच शंभूलाल कुमावत, सज्जन सिंह, नवनियुक्त वार्ड अध्यक्ष हजारीलाल मेघवाल, शैलेन्द्र लोढ़ा, लक्ष्मीलाल गवारिया, अजीत डागा, रमेश सेन, सुरेश आचार्य, रोहित जाजू, अनिल कुमावत, देवीलाल गायरी, रामगोपाल वैष्णव, सुरेश मीणा, संजय उपाध्याय, विकास धाकड़, माधु चारण, भोलाराम भाभी, इमरान खान, इलियास गोरी, दिलखुश मीणा, गणपत आंजना, ताबिश खान, दिलीप मेघवाल, राजेश भंगुरा, योगेश कुमावत, जगदीश भाभी, गणेशलाल सोनी, राघव लड्डा, रामलाल अहीर, राजू चारण, बिहारीलाल सोलंकी, चांदमल सोनावा, ज़ाहिद खान, नरेश कुमावत,नवरत्न प्रजापत, सुमित जाट, तनिश माली, कारण जीनगर, आदित्य जाट, हर्षित सेन, करण सिंह, उज्जवल मुलानी, सुनीत सिंह, सूरज मीणा, हरिकिशन माली, दुर्गेश कुमावत, कृष्णा मीणा, रोहित धाकड़, आदित्य पहाड़िया, मोहित, देवेन्द्र चारण, विक्की चोपड़ा, मयंक नामदेव, विवेक साहू, विनय पटेल, मोहित राठौड़, शाहरुख खान, मयंक चावला, कपिल मुलानी, मनीष माली, उबेद पठान, हितेश माहेश्वरी, अनिल प्रजापत, शांतिलाल डांगी, ललित मेनारिया, कमलेश डांगी, अल्ताफ भाटी, कालू सोनावा, महबूब मेवाफरोश, नफीस खान, चरण सिंह जाट, दीपक दुबे, प्रीतेश सिंघवी, महेश मीणा, मिठूलाल धाकड़, हेमंत बुनकर, देवीलाल आंजना, यश मंगनानी, विशाल वर्मा, जयदीप बाबेल, लकी साहू, सईद खान, दिनेश बाथरा, उदयलाल कुमावत, मिठूलाल मेनारिया, करन सिंह आंजना, विनय वर्मा, अबूतुराब बोहरा, ललित सालवी, पप्पू रावल, राहुल धाकड़ , श्रवण आंजना,एवं आशुतोष टांक, कांग्रेस कार्यालय प्रभारी ज़ाकिर हुसैन सहित समस्त अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कांग्रेसजन, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में मीडिया प्रतिनिधि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

👁️ 1 views Views
Share This Article
Translate »