मंडला पुलिस द्वारा हत्या का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Revanchal
2 Min Read

अंजनिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई – भाई ही निकला भाई का हत्यारा

दैनिक रेवांचल टाइम्स अजनिया मंडला पुलिस अधीक्षक मण्डला रजत सकलेचा के निर्देशन में चौकी अंजनिया पुलिस द्वारा एक हत्या के प्रकरण का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

घटना का विवरण:

दिनांक 17/04/2026 को फरियादी मुन्ना लाल साहू निवासी करियागांव द्वारा सूचना दी गई कि उसका पुत्र आशीष दिनांक 11/04/2026 से लापता है, जिसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। संदेह के आधार पर घर की जांच करने पर बिछौना आदि सामग्री गायब मिली। उसी दिन घर के सेप्टिक टैंक से दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर निरीक्षण के दौरान टैंक में नवीन सीमेंट की परत हटाने पर शव के कई टुकड़े बरामद हुए, जिनकी पहचान आशीष के रूप में हुई।

बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। संदेह के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने अपराध स्वीकार किया। आरोपी से घटना में प्रयुक्त हथियार जप्त कर एफएसएल टीम द्वारा वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए गए। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।

आरोपी:
घनश्याम (मृतक का बड़ा भाई)

महत्वपूर्ण भूमिका:
निरीक्षक जय सिंह यादव, उनि प्रवीण शर्मा, सउनि राजेश सराठे, प्रआरक्षक नारायण उईके एवं टीम के अन्य सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही।

👁️ 2 views Views
Share This Article
Translate »