अमरवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 54 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Revanchal
2 Min Read

रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा
जितेन्द्र अलबेला

जिला पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत अमरवाड़ा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने घेराबंदी कर एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से भारी मात्रा में अवैध देशी शराब और एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

​मुखबिर की सूचना पर देर रात दी दबिश
​अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कल्याणी वरकड़े के नेतृत्व में थाना प्रभारी राजेन्द्र धुर्वे ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर रखा था। 22 अप्रैल 2026 की रात करीब 11 बजे सूचना मिली कि ग्राम सेजा रोड बायपास की ओर से अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है।


​सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी की। इस दौरान एक काले रंग की बिना नंबर वाली हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को रोका गया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास मौजूद थैलों से 54 लीटर देशी लाल मसाला शराब बरामद हुई, जिसका बाजार मूल्य लगभग ₹30,000 बताया जा रहा है।


​आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश
​पकड़े गए आरोपी की पहचान शोहेब खान (28 वर्ष), निवासी ग्राम झिरलिंगा (थाना कुंडीपुरा) के रूप में हुई है। पुलिस ने शराब और मोटरसाइकिल को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर दिया गया है।


​विशेष जांच जारी
पुलिस अब जब्त शराब के बैच नंबर के जरिए यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसका मुख्य स्रोत क्या है।


​कार्रवाई का विवरण
जप्त शराब 54 लीटर (देशी लाल मसाला)
जप्त वाहन हीरो स्प्लेंडर (बिना नंबर)
कुल कीमती लगभग ₹30,000 (शराब)
अपराध क्रमांक 204/26
मुख्य आरोपी शोहेब खान, झिरलिंगा


सराहनीय भूमिका
​इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी राजेन्द्र धुर्वे, उपनिरीक्षक विजेंद्र मार्को और आरक्षक 757 श्यामा साहूकार की विशेष और महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस मुस्तैदी से क्षेत्र के अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

👁️ 1 views Views
Share This Article
Translate »