पुलिस अधीक्षक ने टीम के लिए 10,000 रुपये इनाम की घोषणा की
रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा
जितेन्द्र अलबेला
जिला पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है। चाँद थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला और एक नाबालिग बालिका को विशेष पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए महाराष्ट्र के नागपुर (गिट्टी खदान थाना क्षेत्र) से सुरक्षित ढूंढ निकाला है। परिजनों से दोबारा मिलने पर दोनों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चाँद थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला और नाबालिग बालिका बिना बताए घर से कहीं चले गए थे। परिजनों की शिकायत पर थाना चाँद में गुमशुदगी का मामला दर्ज कर पुलिस ने तत्काल तलाश शुरू की। मामला संवेदनशील होने के कारण पुलिस अधीक्षक द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया था।
नागपुर में मिली लोकेशन, पुलिस ने दी दबिश
विशेष पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सक्रिय मुखबिर तंत्र की मदद से महिला एवं बालिका का सुराग लगाया। सूचना मिलते ही टीम ने नागपुर के गिट्टी खदान क्षेत्र में दबिश दी और दोनों को सकुशल दस्तयाब कर लिया। वैधानिक कार्यवाही के उपरांत दोनों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
पुलिस की सक्रियता और सतर्कता के कारण ही गुमशुदा लोगों को इतनी जल्दी ढूंढना संभव हो पाया है। ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
टीम को मिलेगा 10,000 रुपये का इनाम
पुलिस टीम की इस त्वरित कार्यवाही और सफलता पर पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा ने हर्ष व्यक्त किया है। टीम के उत्साहवर्धन हेतु उन्होंने 10,000/- रुपये की नकद इनाम राशि देने की घोषणा की है।
इस सफल ऑपरेशन में पुलिस कर्मियों का विशेष योगदान रहा,उनि. चेतन मर्सकोले,सउनि. नितेश ठाकुर,प्र.आर. नितिन सिंह,आरक्षक नीरज बघेल,म.आर. सलोनी यादव
