धूमा थाने और पुलिस अधीक्षक सिवनी कार्यालय में आवेदन के एक माह से ज्यादा समय बीत जाने पर भी पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

Revanchal
8
6 Min Read

किसके ईसारो पर काम कर रही धूमा पुलिस

कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय और गृह विभाग से जारी हो चुका है पत्र

दैनिक रेवांचल टाईम्स – सिवनी/लखनादौन –सिवनी जिले के धूमा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 8 निवासी कृष्णकुमार तिवारी उर्फ पोंडा और उनके दो बेटों अंकित अमित के उपद्रव और गुंडागर्दी से पूरा मोहल्ला परेशान हैं। गंदी-गंदी गालियां हत्या करने की धमकी के साथ मोहल्ले में अपनी गुंडागर्दी चमकाने धूमा के ही 10-15 उपद्रवी दोस्तों के साथ मोहल्ले में अशांति फैलाने अक्सर विवाद किया करते हैं। पिछले मार्च महिने में कृष्णकुमार तिवारी और इनके दोनों बेटे 10-15 सहयोगी मित्रों के साथ गाली गलौज करते हुए हत्या करने कहकर मोहल्ले के ही एक सोनी परिवार के घर पर घुसने का प्रयास किया गया। ऐसा नहीं है कि पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत ना की हो।

पीड़ित परिवार ने पूरे घटनाक्रम की आडियो -और सीसीटीवी विडियो और मोहल्ले के प्रत्यक्षदर्शी गवाहों के नाम के साथ धूमा थाने पर लिखित आवेदन दिया गया परन्तु धूमा पुलिस ने कार्रवाई करना तो दूर मामले में एक माह के बीच संज्ञान तक नहीं लिया।

पुलिस अधीक्षक सिवनी कार्यालय में दिये आवेदन पर धूमा थाने से 8अप्रेल को आवेदक को नोटिस जारी कर 9 अप्रेल को आवेदक के ब्यान तो ले लिए गए हैं। परन्तु संदेह ही नहीं पूर्ण रूप से लग रहा है कि निष्पक्ष जांच और निष्पक्ष कार्रवाई हो जाए ऐसा लगता नहीं है।


विवाद के दौरान अंकित तिवारी तेज आवाज में सिवनी विधायक के बेटे के नाम का दुरुपयोग करते हुए तेज आवाज में चिल्लाते हुए कह रहा था कि हां हम दारु बेचते हैं और हमें सम्बंधित (विधायक पुत्र का नाम लेकर ) का सपोट है। हमारा कोई कुछ नहीं कर सकता। पुलिस बुला-लो चाहे जिसे हमारा कुछ नहीं होगा। आज तुम्हारी हत्या ही करेंगे।


गुंडागर्दी और उपद्रव मचाने वालों के कहे अनुसार कि पुलिस बुला-लो चाहे जिसे हमारा कुछ नहीं होगा। ठीक वैसा ही दिख रहा है। कि आवेदन दिए एक महीने से ज्यादा बीत चुका है लेकिन धूमा पुलिस ने केवल एक माह से ज्यादा समय बीत जाने के बाद केवल आवेदक के ब्यान लेकर खानापूर्ति कर लिया है। जबकि मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय से गृह विभाग को कार्रवाई के लिए पत्र क्रमांक -37391345 दिनांक 23/3/2026 जारी किया जा चुका है। धूमा पुलिस के द्वारा आवेदन देने के बावजूद उपद्रवियों पर कार्रवाई करने में की जा रही लापरवाही को लेकर पीड़ित माननीय न्यायालय की शरण लेने की तैयारी में है।


तो वहीं कृष्णकुमार तिवारी और उनके परिवार के लोगों के द्वारा गुंडागर्दी और उपद्रव करने का सिलसिला जारी है।शनिवार 18 अप्रेल की रात में मोहल्ले के ही एक चढ़ार (दलित) परिवार के दम्पति पति- पत्नी की गंदी-गंदी गालियां देते हुए पिटाई कर दी गई। पीड़ित दम्पति ने धूमा थाने में जाकर अर्जी लगाई परन्तु धूमा पुलिस ने तो कसम खा रखी है कि उपद्रव गुंडागर्दी और अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ शिकायत पर तुरंत कार्रवाई तो कतई नहीं करेंगे।

और हुआ भी बैसा ही पुलिस ने यह कहकर वापस कर दिया की छोटी-मोटी लड़ाई में रिपोर्ट दर्ज नहीं होती जबकि उपद्रवी कुछ साथियों के साथ थाना भी पहुंच चुके थे और थाना परिसर में ही गुंडागर्दी दिखाकर पीड़ित को धमका रहे थे। परन्तु धूमा पुलिस के उपस्थित कर्मचारियों ने खाना पूर्ति करते हुए चिल्लाकर भगा दिया।


अब पुलिस का अपराधियों के मन में कितना खौफ होगा यह आप स्पष्ट समझ सकते हैं कि गुंडागर्दी और उपद्रव करने वाले जब थाने में ही पुलिस के सामने जाकर पीड़ितों को धमकाने लगे तो आप क्या कहेंगे।
अब तो जन चर्चामे लोगबाग यह कह रहे है कि पूर्व थाना प्रभारी राहुल बघेल धूमा थाने में होते तो थाने में उपद्रवियों का पहुंचना तो दूर की बात है।

गुंडागर्दी और उपद्रव दूर मोहल्ले में भी होना संभव नहीं था। अपराधियों में पुलिस का खौफ तो था। पर अब तो पुलिस न जाने किस के ईसारे में काम कर रही है। कि पुलिस के सामने ही उपद्रवी गुंडागर्दी करने उतारु हो जाते हैं। जनचर्चा तो यह भी है कि इन उपद्रवियों को स्थानीय छुटभैय्ए नेता स्वयं के स्वार्थ के चलते उकसाकर सपोट कर रहे है। और ये विधायक पुत्र का नाम लेकर खामोखा उन्हें बदनाम करने में लगे हैं।


पीड़ित दंपति की धूमा थाना में सुनाई नहीं होने से सिवनी कलेक्टर जनसुनवाई, पुलिस अधीक्षक जनसुनवाई और अनुसूचित जाति थाना सिवनी के साथ साथ अनुसुचित जाति आयोग व मुख्यमंत्री कार्यालय में आवेदन किया गया है। जहां मुख्यमंत्री कार्यालय से पत्र क्रमांक -37898961 एवं 37899086 दिनांक -22/4/2026 कार्रवाई हेतु पत्र जारी किया जा चुका है।


वहीं ये कोई पहला या नया मामला नहीं है,कि जिस पर धूमा पुलिस में आवेदन देने पर कार्रवाई समय पर नहीं की हो । रसूखदारो के आगे धूमा पुलिस कई मर्तबा बेबस, लाचार और अपने पदीय कर्तव्यो दायित्वों के प्रति लापरवाह नजर आई है ।


प्रदेश में सिवनी जिले की पुलिस की क्षवि ऐसे ही होनहार जिम्मेदारो की बजह से धुमिल होती आ रही है। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन ऐसे अधिकारी कर्मचारियों पर रहमत बरसाए हुए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों को गंभीरता दिखानी चाहिए और उपद्रवियों व गुंडागर्दी करने वालो का सहयोग करने वाली लापरवाह पुलिस पर सबसे पहले कार्रवाई करनी चाहिए।

Share This Article
Translate »