अतिक्रमण व अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश

Revanchal
9
1 Min Read

दैनिक रेवांचल टाइम्स सिवनी – सिवनी में अपर कलेक्टर सुश्री सुनीता खंडायत की अध्यक्षता में कलेक्टर सभाकक्ष में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा सहित यातायात, परिवहन विभाग एवं सड़क निर्माण एजेंसियों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में पूर्व निर्देशों के पालन की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एमपीआरडीसी एवं एनएचएआई के अधिकारियों को चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स पर सुधार कार्य शीघ्र करने के लिए कहा गया।

नगरीय क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए अतिक्रमण हटाने और अवैध विज्ञापन होर्डिंग्स को हटाने के निर्देश दिए गए। साथ ही हेलमेट, सीटबेल्ट और गति सीमा के पालन के लिए जागरूकता अभियान चलाने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया।

बैठक में प्रधानमंत्री राहत योजना के प्रकरणों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

Share This Article
Translate »