जनपद घुघरी में बीएलबीसी बैठक आयोजित, वित्तीय प्रगति की समीक्षा एवं नई कार्ययोजना पर जोर

Revanchal
16
2 Min Read

रेवांचल टाइम्स मंडला – तहसील मुख्यालय घुघरी में सायं 4 बजे बैंकर्स की जनपद स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अग्रणी जिला प्रबंधक सुजय कुमार द्वारा की गई। बैठक में जनपद की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री भावना, सभी बैंक शाखा प्रबंधकों एवं विभिन्न ऋण योजनाओं से संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2025-26 की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा में जमा वृद्धि, ऋण वितरण एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कार्ययोजना तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया। सभी बैंकों एवं संबंधित विभागों को लक्ष्य प्राप्ति के लिए समन्वित प्रयास करने, पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाने तथा वित्तीय समावेशन को मजबूत करने के निर्देश दिए गए।
अध्यक्ष सुजय कुमार द्वारा सीडी रेशियो में वृद्धि करने पर विशेष बल दिया गया। साथ ही, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में जनपद स्तर पर नवाचार को बढ़ावा देने तथा सफल उद्यमियों को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर भी विशेष चर्चा की गई।

Share This Article
Translate »