11 मई को होगा टेकरी वाले हजरत बाबा चाँदशाहवली रहमतुल्लाह अलैह का शाही संदल

Revanchal
1 Min Read

रेवांचल टाइम्स मंडला हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी टेकरी वाले हजरत बाबा चाँदशाहवली रहमतुल्लाह अलैह महाराजपुर मंडला (पोड़ी टेकरी) का उर्स मुबारक श्रद्धा और अकीदत के साथ मनाया जाएगा। दरगाह कमेटी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 11 मई 2026, सोमवार को शाम 4 बजे शाही संदल मड़ई भाटा दरबार से रवाना होगा, जो शहर गश्त करते हुए पोड़ी टेकरी दरगाह पहुंचेगा।


दरगाह पहुंचने के बाद ईशा की नमाज के पश्चात दरगाह शरीफ को ग़ुस्ल दिया जाएगा तथा चादरपोशी की रस्म अदा की जाएगी। उर्स मुबारक के अवसर पर दूर-दूर से अकीदतमंदों के पहुंचने की संभावना है। आयोजन को लेकर दरगाह कमेटी द्वारा तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।

दरगाह कमेटी ने सभी श्रद्धालुओं और बाबा के चाहने वालों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर उर्स मुबारक में शामिल हों और बाबा की दरगाह से फैज व बरकत हासिल करें।

👁️ 2 views Views
Share This Article
Translate »