बिछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 50 पेटी बीयर सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

Revanchal
9
2 Min Read


दैनिक रेवांचल टाइम्स, मंडला — जिले में अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए बिछिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा एसडीओपी के मार्गदर्शन में थाना बिछिया पुलिस ने अवैध शराब तस्करी का खुलासा करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 09 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की तवेरा वाहन क्रमांक MP 20 T 6561 में भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बिछिया से मंडला की ओर ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही थाना बिछिया पुलिस ने NH-30 पर थाना के सामने योजनाबद्ध तरीके से नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका।


वाहन की तलाशी स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में ली गई, जिसमें 50 पेटी बीयर बरामद की गई। जप्त शराब की कुल मात्रा लगभग 600 लीटर बताई गई है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,64,400/- आंकी गई है। वहीं प्रयुक्त तवेरा वाहन की कीमत लगभग ₹8 लाख बताई गई है। इस प्रकार कुल जप्त मशरूका की कीमत ₹9,64,400/- रही।


पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि शराब बिछिया स्थित अंग्रेजी शराब दुकान से लाई गई थी। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर संबंधित शराब दुकान के गद्दीदार को भी आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।
थाना बिछिया में अपराध क्रमांक 193/2026 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।


गिरफ्तार आरोपी —
भवानी बरमैया पिता शोभाराम बरमैया, उम्र 45 वर्ष, निवासी रंगरेज घाट, मंडला
सुनील कुमार सिंह पिता राजेंद्र प्रसाद, उम्र 55 वर्ष, निवासी गोंगो, थाना पॉकी, जिला पलामू (झारखंड)
रामाश्रय पांडे पिता स्व. लक्ष्मी पांडे, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम करमडीह, पोस्ट सिंघना, थाना अंबा, जिला औरंगाबाद (बिहार)


जिले में लगातार हो रही इस प्रकार की कार्रवाइयों से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Share This Article
Translate »