छिंदवाड़ा पुलिस का ‘आधी रात’ प्रहार एक ही रात में 122 वारंटी गिरफ्तार, गांजा तस्कर और दुष्कर्म का आरोपी भी दबोचा

Revanchal
11
3 Min Read

रेवांचल टाइम्स ​छिंदवाड़ा

जिले की कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने और अपराधियों में खौफ पैदा करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात पूरे जिले में ‘कॉम्बिंग ऑपरेशन’ चलाया गया। इस विशेष अभियान में पुलिस ने दबिश देकर एक ही रात में 122 वारंटियों को सलाखों के पीछे पहुँचा दिया। कार्रवाई में एनडीपीएस एक्ट के तहत बड़ी मात्रा में गांजा और अवैध शराब भी जब्त की गई है।

​प्रमुख सफलताएं,7 साल से फरार सजायाफ्ता और नागपुर का शातिर बदमाश गिरफ्तार
​7 साल की सजा से फरार: थाना कुंडीपुरा पुलिस ने धारा 326 आईपीसी के मामले में 7 साल की सजा सुनाए जाने के बाद से फरार चल रहे स्थाई वारंटी दुर्गेश उइके (निवासी बोरिया) को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।

​नागपुर का हिस्ट्रीशीटर पकड़ाया, कुंडीपुरा टीम ने ही नागपुर के शातिर अपराधी फैजान मंसूरी को 2 किलो 950 ग्राम गांजे (कीमत लगभग 54,000 रुपये) के साथ दबोचा। आरोपी पर हत्या और लूट जैसे दर्जनों मामले दर्ज हैं।
​दुष्कर्म का आरोपी दबोचा, न्यूटन चौकी पुलिस ने पिछले 2 माह से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी निखिल उर्फ नितिन धुर्वे को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
​आंकड़ों में पुलिस की स्ट्राइकश्रेणी संख्या / विवरण,कुल वारंटी गिरफ्तार 122 (31 स्थाई, 91 गिरफ्तारी वारंट)
गुंडा/निगरानी बदमाश चेकिंग 161 (91 गुंडा, 70 निगरानी)
अवैध शराब जब्त 230 लीटर (30 आरोपियों पर केस)
गुमशुदा व्यक्ति दस्तयाब 07 लोग परिजनों को सौंपे गए
अन्य चेकिंग 42 कबाड़ी और 02 जिला बदर आरोपी l

इन थानों का रहा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
​पुलिस अधीक्षक ने शानदार कार्य करने वाली टीमों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। सर्वाधिक वारंट तामीली में ये टीमें आगे रहीं
​थाना कुंडीपुरा, 13 वारंटी (नगर पुलिस अधीक्षक अजय राणा के नेतृत्व में)
​थाना चौरई, 13 वारंटी (एसडीओपी भारती जाट के नेतृत्व में)
​थाना अमरवाड़ा, 13 वारंटी (एसडीओपी कल्याणी बरकड़े के नेतृत्व में)

पुलिस अधीक्षक अजय पांडे ने कहा
​जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।

​पुलिस की चेतावनी कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस टीमों ने हिस्ट्रीशीटरों के घर जाकर न केवल रिकॉर्ड अपडेट किया, बल्कि सख्त लहजे में चेतावनी भी दी कि यदि भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाए गए, तो और भी कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

Share This Article
Translate »