​गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ घोषित करने की मांग छिंदवाड़ा में निकली भव्य शोभायात्रा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Revanchal
6
3 Min Read

रेवांचल टाइम्स ​छिंदवाड़ा
जितेन्द्र अलबेला

‘गौ माता सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत आज छिंदवाड़ा की सड़कों पर श्रद्धा और उत्साह का सैलाब उमड़ पड़ा। सकल हिंदू समाज और विभिन्न संगठनों ने मिलकर गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने के लिए हुंकार भरी। इस दौरान माननीय राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम तहसीलदार महोदय को एक मांग पत्र सौंपा गया।

​राम मंदिर से हुई यात्रा की शुरुआत
​कार्यक्रम का शुभारंभ छोटी बाजार स्थित राम मंदिर में गौ माता के विधि-विधान से पूजन के साथ हुआ। यहाँ से शोभायात्रा प्रारंभ होकर अनगढ़ हनुमान मंदिर होते हुए तहसील कार्यालय पहुँची। पूरी यात्रा के दौरान “गौ माता के सम्मान में, हम सब हैं मैदान में” और “गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करो” जैसे नारों से शहर गूंजता रहा।

​ज्ञापन में उठाई गईं मुख्य मांगें
​ज्ञापन के माध्यम से सरकार के समक्ष प्रमुख बिंदु रखे गए
​गौ माता को अविलंब ‘राष्ट्र माता’ का सम्मान दिया जाए।
​गौ माता का नाम ‘पशु सूची’ से हटाया जाए।
​गौ माता की चरनोई भूमि (गौचर) को अतिक्रमण मुक्त कर वापस दिलाया जाए।


​गौशालाओं को दिया जाने वाला सरकारी अनुदान बढ़ाया जाए।
​प्रमुख संतों और पदाधिकारियों की उपस्थिति
​इस अभियान को धार देने के लिए महामंडलेश्वर नागेंद्र ब्रह्मचारी महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहे। यात्रा का नेतृत्व और संचालन प्रमुख पदाधिकारियों द्वारा किया गया, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे
अभियान संयोजक (जबलपुर संभाग) पं. पंकज पाठक,
राष्ट्रीय संयोजक (गौ रक्षा संघ) पं. राजेश शर्मा,
विप्र पुरोहित सेवा संगठन आचार्य नंदकिशोर शास्त्री, श्रवण शर्मा,
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) राजू चरणागत (जिला अध्यक्ष), ऋषि राज सिंह (विभाग मंत्री)
परशुराम दल / अन्य प्रणव शर्मा (जिला अध्यक्ष), गौरव सेन (जिला मंत्री)

इनकी रही सक्रिय सहभागिता
​शोभायात्रा में बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, जैन समाज और परशुराम दल के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रमुख रूप से प्रदीप जैन, भरत दुबे, अनुराग, बिट्टू चौरसिया, ऋषि साहू, प्रकाश शुक्ला, तरुण शर्मा, अमन दुबे, वेदांत मिश्रा, तीर्थ ताम्रकार, केशव शर्मा, शिवराज दुबे, रोहित शर्मा, सचिन दुबे, अनु शर्मा, टीनू मालवी, अर्पित दुबे, अंशुल यादव, पप्पू महोरे सहित सकल हिंदू समाज के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

पंडित श्रवण शर्मा​ ने कहा,गौ माता केवल एक पशु नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और आस्था का आधार हैं। उन्हें राष्ट्र माता का दर्जा मिलना हर भारतीय का संकल्प है।

Share This Article
Translate »