दैनिक रेवांचल टाइम्स – मंडला जिले के घुघरी क्षेत्र में लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर तेज रफ्तार ने एक युवक की जान ले ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम लाटो पुलिया के ऊपर घाट में एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल बताया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल रवाना किया गया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की जा रही है।
जांच में जुटी पुलिस फिलहाल दुर्घटना के स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सके हैं, लेकिन प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और नई सड़क बनने की स्थिति को हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
लगातार बढ़ रहे हादसे, प्रशासन पर सवाल घुघरी क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाएं चिंता का विषय बन चुकी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि खराब सड़कें और लापरवाही भरी ड्राइविंग इन हादसों की बड़ी वजह बन रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं।
