‘मन की बात’ में गूंजेगी मंडला की रेल मांगें, रेल एक्टिविस्ट नितिन सोलंकी ने पीएम मोदी को भेजा ‘विजन 2026’ का खाका

Revanchal
17
2 Min Read

दैनिक रेवाँचल टाईम्स – मंडला | 25 अप्रैल 2026 मध्य प्रदेश के महाकौशल और आदिवासी अंचलों के विकास को गति देने के लिए क्षेत्रीय रेल कनेक्टिविटी की मांग अब देश के सर्वोच्च स्तर तक पहुँच गई है। जिले के प्रमुख रेल एक्टिविस्ट नितिन सोलंकी ने आगामी 26 अप्रैल को होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए हैं।

इन प्रमुख मांगों पर टिकी हैं क्षेत्र की उम्मीदें:

नितिन सोलंकी ने प्रधानमंत्री को भेजे गए अपने संदेश में दो बड़े रेल प्रोजेक्ट्स को प्राथमिकता देने का आग्रह किया है:
1.कवर्धा-मंडला-जबलपुर रेल लिंक: इसे महाकौशल और छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाली जीवनरेखा बताते हुए आदिवासी क्षेत्रों के आर्थिक उत्थान के लिए अनिवार्य बताया गया है।

2.नर्मदा-विंध्य रेल कॉरिडोर: पेंड्रा अमरकंटक-मंडला-गोटेगांव को जोड़ने वाले इस कॉरिडोर के लिए “विजन 2026” के तहत शीघ्र स्वीकृति और बजट की मांग की गई है।

MyGov पोर्टल से मिली पावती
नितिन सोलंकी को भारत सरकार के MyGov पोर्टल की ओर से आधिकारिक पुष्टि (Confirmation) प्राप्त हुई है। रेल मंत्रालय और पीएमओ के संज्ञान में आने के बाद, अब क्षेत्रवासियों की निगाहें रविवार को होने वाले ‘मन की बात’ के 133वें एपिसोड पर टिकी हैं।


नितिन सोलंकी का कहना है:
“हमारा लक्ष्य मंडला को केवल एक स्टेशन नहीं, बल्कि मध्य भारत का एक प्रमुख रेलवे हब बनाना है। विजन 2026 के माध्यम से हम इस पिछड़े क्षेत्र को मुख्यधारा की रेल कनेक्टिविटी से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं।”
वही
समाज सेवी और रेलवे की जानकारी रखने वाले अखिलेश सोनी का कहना है कि दोनो रेल लाइन का विस्तार होने से मंडला की कनेक्टिविटी बड़े-बड़े शहरों तक होगी, शिक्षा स्वास्थ्य रोज़गार व्यापार की दिशा और दशा सुधार हो जायेगी

Share This Article
Translate »