किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र ‘बबलू’ रघुवंशी का भाजपा कार्यालय में स्वागत

Revanchal
12
2 Min Read

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र ‘बबलू’ रघुवंशी ने आज जिला भाजपा कार्यालय पहुँचकर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव एवं पार्टी पदाधिकारियों से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर नवीन दायित्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि किसान मोर्चा संगठन का महत्वपूर्ण अंग है और किसानों के हितों की रक्षा तथा उनकी आवाज को मजबूती देने में इसकी अहम भूमिका रहती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शैलेन्द्र ‘बबलू’ रघुवंशी अपने अनुभव, समर्पण और सक्रिय कार्यशैली से संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे तथा किसान भाइयों के हित में चल रहे प्रयासों को और अधिक सशक्त बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव किसानों के कल्याण और उनके सम्मान के लिए प्रतिबद्ध रही है। किसान मोर्चा के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुँचाने तथा किसानों को संगठन से जोड़ने में रघुवंशी का नेतृत्व महत्वपूर्ण साबित होगा।

इस दौरान पदाधिकारियों ने भी शैलेन्द्र ‘बबलू’ रघुवंशी को नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं उज्जवल कार्यकाल की मंगलकामना की।

इस अवसर पर जिला महामंत्री विजय पांडे, कमलेश उइके, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, किसान मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष संदीप रघुवंशी, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष लोकेश डेहरिया, मंडल अध्यक्ष विजेन्द्र ठाकुर, मदन राय, धरमसिंह वर्मा, जितेन्द्र रघुवंशी, अनिल उईके, सौरभ भार्गव, राजेन्द्र संद्राम, वीरेन्द्र पटेल, दानसिंह ठाकुर, डॉ. विजेन्द्र ठाकुर, कामेन्द्र ठाकुर, आदित्य ठाकुर, रामदास पटेल, राकेश पटेल, सारंग पटेल, हरवंश पटेल, रामकुमार वर्मा, गनाराम उइके, प्रदीप शर्मा, धनराज वर्मा, संजय ठाकुर, हरीप्रसाद वर्मा, आशीष वर्मा, रिक्खीराम वर्मा, अनिल पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
Translate »