नैनपुर महाविद्यालय में स्वास्थ्य परीक्षण एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम के साथ मनाया गया विश्व रेडक्रॉस दिवस

Revanchal
5
2 Min Read


दैनिक रेवांचल टाइम्स – नैनपुर।
के निर्देशानुसार में विश्व रेडक्रॉस दिवस 2026 के अवसर पर विविध जनसेवा एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य के निर्देशन एवं सुश्री आकांक्षा मरावी के मार्गदर्शन में युवक रेड क्रॉस इकाई द्वारा किया गया। इस वर्ष विश्व रेडक्रॉस दिवस की थीम “United in Humanity” / “मानवता के लिए एकजुट” रही।


महाविद्यालय में 02 मई से 08 मई 2026 तक रेडक्रॉस सप्ताह मनाया गया, जिसके अंतर्गत संगोष्ठी, जन-जागरूकता रैली, स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण कार्यक्रम, पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण तथा के सहयोग से प्राथमिक उपचार एवं सीपीआर प्रशिक्षण शिविर जैसे विभिन्न सेवा कार्य आयोजित किए गए।


दिनांक 06 मई 2026 को आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम में डॉक्टरों की टीम द्वारा छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा प्राथमिक उपचार एवं सीपीआर प्रशिक्षण की जानकारी प्रदान की गई। चिकित्सा दल में , पुनीत झा (खंड कार्यक्रम प्रबंधक), एस.एल. अहिरवार (ओ.ए.) एवं नुसरत परवीन (नर्सिंग अधिकारी) शामिल रहे।


कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने एवं समाज को जागरूक करने का संदेश दिया गया।


इस अवसर पर ने कविता के माध्यम से मानवता एवं सेवा भावना का महत्व बताया, वहीं प्राचार्य डॉ. मेश्राम ने छात्र-छात्राओं से स्वच्छता एवं जनसेवा से जुड़ने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम में प्रो. एम.के. बघेल, डॉ. राजेश मास्टरकर, डॉ. प्रियंका चक्रवर्ती, प्रो. रॉबिन चौहान, श्री नरेंद्र रंहगडाले, डॉ. संजीव सिंह, श्री अमित सेन, सुश्री गायत्री सिंह, सुश्री रिया अवधवाल सहित महाविद्यालय के समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share This Article
Translate »