गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण से वार्ड वासी हलाकान, नपा के जिम्मेदार अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान

Revanchal
7
3 Min Read

दैनिक रेवांचल टाइम्स नैनपुर। नगरपालिका ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण मे माप दण्ड की अवहेलना करते हुए गुणवत्ताहीन सामग्री का उपयोग किया जा रहा है जिसकी शिकायत वार्ड के लोगों के द्वारा नगर पालिका सीएमओ उपयंत्री को भी अनेकों बार शिकायत की गई पर उनके द्वारा भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।


पूरा मामला क्या है वार्ड क्रमांक 9 काली मंदिर के पीछे नगर पालिका ठेकेदार के द्वारा विगत दो माह से सड़क निर्माण के लिए सड़कों को खोद दिया गया है आधा अधूरा निर्माण कार्य छोड़ दिया जाता है जिस वार्ड के लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है आए दिन कोई ना कोई इन खोदे हुए गड्ढे में गिरता है शिकवा शिकायत के बाद 2 दिन पूर्व भी काम चालू हुआ जिस पर ठेकेदार के द्वारा सड़क में बेस डाला जा रहा है जो की सीमेंट युक्त है ठेकेदार के द्वारा गिट्टी रेत को मिक्स कर सड़क में फैलाया जा रहा है और सीमेंट की मात्रा नहीं के बराबर है जिस निर्माण की शिकायत वार्ड वासियों के द्वारा तत्काल सीएमओ नैनपुर को की गई परंतु ठेकेदार को इसका कोई असर नहीं हुआ ना कोई नगर पालिका के कर्मचारी अधिकारी मौका स्थल का निरीक्षण नहीं किए नाही घटिया निर्माण पर रोक लगाई गई इससे यह जाहिर होता है कि सड़क निर्माण भ्रष्टाचार में ठेकेदार के साथ नगर पालिका के उपयंत्री भी शामिल है जिनकी सा पर यह भ्रष्टाचार चरम सीमा में किया जा रहा है।

विगत दो माह से आने जाने में हो रही परेशानी

वार्ड क्रमांक 9 काली मंदिर के पीछे विगत दो माह पूर्व से सड़क को खोद कर छोड़ दिया गया जिससे वार्ड वासियों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है आए दिन कोई ना कोई हादसा होता जा रहा है पर ठेकेदार और नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारी को शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं निकला और ऊपर से यह घटिया निर्माण के चलते यह सड़क कितने दिन तक टिक पाएगी यह चिंता का विषय बना हुआ है। वर्तमान में निर्माण कार्य ठेकेदार के द्वारा रोक दिया गया है जिससे वार्ड वासी को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इनका कहना है

मामला संज्ञान में आया है ठेकेदार के द्वारा निर्माण में लापरवाही की जा रही है उपयंत्री को मौका निरीक्षण करने कहा गया है।
लक्ष्मण सारस मुख्य नगर पालिका अधिकारी नैनपुर

Share This Article
Translate »