
मंडला, 10 मई 2026
खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी रोकथाम के लिए कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में प्राप्त शिकायतों के आधार पर ग्राम हिरदेनगर तहसील मंडला क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान अवैध रेत परिवहन में संलिप्त दो डंपरों को जब्त किया गया।
जानकारी के अनुसार खनिज विभाग की टीम ने वाहन क्रमांक एमपी 20 एक्ससी 2621 एवं एमपी 20 जेडडी 9963 को अवैध रेत परिवहन करते हुए पकड़ा। दोनों वाहनों को जब्त कर शासकीय अभिरक्षा में संबंधित चौकी प्रभारी, चौकी हिरदेनगर की सुपुर्दगी में रखा गया है।
खनिज विभाग द्वारा बताया गया कि संबंधित वाहनों के विरुद्ध मप्र खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई खनि निरीक्षक एवं खनिज अमले द्वारा की गई।
