रेवांचल टाइम्स पवई। क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में बिजली विभाग द्वारा महत्वपूर्ण कार्य किया गया है। नन्ही पवई स्थित 33/11 केवी उपकेंद्र में स्थापित पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता 5 एमवीए से बढ़ाकर 10 एमवीए कर दी गई है। इससे अब क्षेत्रवासियों को पहले से अधिक स्थिर और बेहतर विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी।
यह कार्य अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार निकोसे एवं कार्यपालन अभियंता श्रवण कुमार गेडाम के निर्देशन में तथा एसटीएम पन्ना के कार्यपालन अभियंता एस.के. माहौर के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्य के दौरान उपसंभाग पवई के सहायक अभियंता हेमंत कुमार माहौर, पवई वितरण प्रभारी एवं कनिष्ठ अभियंता सतीश कुमार सैनी, कॉन्ट्रैक्टर अख्तर मोहम्मद, एसटीएम की टीम तथा पवई वितरण के लाइन कर्मचारी उपस्थित रहे।
ट्रांसफार्मर क्षमता बढ़ने से ओवरलोड की समस्या में कमी आएगी और ट्रिपिंग की घटनाएं भी कम होंगी। साथ ही उपभोक्ताओं को बेहतर वोल्टेज मिलने से किसानों, घरेलू एवं व्यावसायिक उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह कार्य क्षेत्र की बढ़ती बिजली मांग को देखते हुए किया गया है, जिससे भविष्य में विद्युत आपूर्ति और अधिक भरोसेमंद बन सकेगी।
