मानवता की मिसाल श्री नटनी माई सेवा समिति ने कराया दो जरूरतमंद बेटियों का कन्यादान

Revanchal
4
3 Min Read

​अमरवाड़ा अनाथ बेटियों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, 6 अन्य बेटियों को 15 वर्षों तक मिलेगी मासिक सहायता

रेवांचल टाइम्स ​छिंदवाड़ा
जिले की सुप्रसिद्ध समाजसेवी संस्था श्री नटनी माई क्षेत्रीय सेवा समिति ने एक बार फिर परोपकार की अनूठी मिसाल पेश की है। समिति ने मंगलवार को दो जरूरतमंद और बेसहारा बेटियों के विवाह हेतु गृहस्थी का सामान और नगद राशि भेंट कर उनके जीवन की नई शुरुआत में योगदान दिया।

​बेसहारा बेटियों की सुनी पुकार
​समिति अध्यक्ष अरूण ‘बूटी’ नेमा को मोरखा हर्रई निवासी अनाथ बिटिया सकीला की बड़ी बहन सुखबती धुर्वे ने अपनी व्यथा सुनाई थी। माता-पिता के निधन के बाद 19 मई को होने वाली सकीला की शादी के लिए परिवार के पास उपहार और संसाधनों की कमी थी। इसी प्रकार, अमरवाड़ा की ज्ञानवती मालवी ने भी अपनी पुत्री प्रिया के 12 मई को होने वाले विवाह हेतु आर्थिक तंगी के चलते सहायता की गुहार लगाई थी।


संवेदनशीलता दिखाते हुए समिति के सदस्यों ने दोनों बेटियों को सादर आमंत्रित किया। हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार उन्हें आसन पर बैठाकर चरण वंदन किया गया और गृहस्थी के आवश्यक सामान के साथ 2100-2100 रुपये की सम्मान राशि भेंट की गई।


​शिक्षा और भविष्य के लिए दीर्घकालिक संकल्प
​समिति ने न केवल विवाह में सहायता की, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी का बड़ा उदाहरण पेश करते हुए पौनार की 6 अनाथ व पितृहीन बेटियों को गोद लिया है। इन बेटियों को शिक्षा और भरण-पोषण के लिए 2000 रुपये प्रति माह की सहायता राशि प्रदान की गई। समिति ने संकल्प लिया है कि यह सहयोग दिसंबर 2025 से आगामी 15 वर्षों तक निरंतर जारी रहेगा।

​इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
​इस पुनीत कार्य के अवसर पर संस्था के संस्थापक राधेश्याम सोनी, अध्यक्ष अरूण ‘बूटी’ नेमा, संरक्षक बालकिशन साहू, श्रीमती संध्या राय, सुमेर चंद साहू, कोषाध्यक्ष गणेश साहू, एवं सदस्य अरूण वर्मा, मंतलाल परतेती, सुदामा सिंगारे उपस्थित रहे।
​साथ ही शिक्षक मुकेश नेमा, चंदेल बाबूजी, रामस्वरूप जंघेला, श्रीमती इंदु नेमा, पुष्पा वर्मा, अनिता चंदेल एवं मंजूलता सोनी ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

​राधेश्याम सोनी संस्थापक ने कहा है कि, समिति का मुख्य लक्ष्य है कि कोई भी बेटी संसाधनों के अभाव में खुद को बेसहारा महसूस न करे। समाज के सहयोग से सेवा का यह क्रम अनवरत जारी रहेगा।

Share This Article
Translate »