चुटका परमाणु परियोजना: 6 और विस्थापित परिवारों को मिले नए घर

Revanchal
1 Min Read


मण्डला जिले की चुटका परमाणु परियोजना के तहत शुक्रवार को 6 और विस्थापित परिवारों का गोंझीमाल स्थित आर एंड आर कॉलोनी में पुनर्वास किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने परिवारों को नए घरों की चाबी सौंपकर गृह प्रवेश कराया।.


तहसीलदार नारायणगंज स्वयं ग्राम चुटका पहुंचे और परिवारों को सम्मानपूर्वक कॉलोनी तक लेकर आए। सभी परिवारों की अवार्ड राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खातों में जमा कराई गई है।


अब तक कुल 33 परिवारों का पुनर्वास किया जा चुका है। कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे ने बताया कि विस्थापित परिवारों की सुविधा के अनुसार चरणबद्ध तरीके से पुनर्वास किया जा रहा है। आर एंड आर कॉलोनी में बिजली, पानी और सड़क जैसी सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

👁️ 11 views Views
Share This Article
Translate »