थाना टिकरिया पुलिस ने 02 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार

Revanchal
1 Min Read

दैनिक रेवांचल टाइम्स – मंडला, पुलिस अधीक्षक मण्डला राजेश रघुवंशी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा के मार्गदर्शन में मण्डला पुलिस द्वारा फरार आरोपियों एवं स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु* चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना टिकरिया पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।

थाना टिकरिया पुलिस द्वारा वर्ष 2024 से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया गया।

थाना प्रभारी टिकरिया प्रदीप पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना एवं सतत प्रयासों के आधार पर घेराबंदी कर वारंटी को पकड़ा गया। गिरफ्तार स्थाई वारंटी को विधिवत कार्यवाही उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

गिरफ्तार स्थाई वारंटी
इंदर सिंह पिता रणजीत सिंह पट्टा, निवासी समनापुर, थाना टिकरिया, जिला मण्डला।

👁️ 8 views Views
Share This Article
Translate »