मध्यप्रदेश तैलिक साहू सभा का शपथ ग्रहण समारोह 23 मई को, राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण सम्मेलन भी होगा आयोजित

Revanchal
5
3 Min Read

जबलपुर। मध्यप्रदेश तैलिक साहू सभा द्वारा 23 मई 2026 को रूकमणी हॉल-2, कचनार क्लब एंड रिसोर्ट, संस्कारधानी जबलपुर में नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए नवनियुक्त पदाधिकारी शपथ लेकर समाज सेवा, संगठन विस्तार एवं सामाजिक उत्थान के लिए पूर्ण समर्पण भाव से कार्य करने का संकल्प लेंगे।


मध्यप्रदेश तैलिक साहू सभा का गठन वर्ष 1965 में सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों में समाजहित के उद्देश्य से किया गया था। संस्था निरंतर समाज सेवा करते हुए अब अपने 61वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। पुनः निर्वाचन के बाद नवगठित टीम नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू के नेतृत्व में सामाजिक कार्यों को नई दिशा देने का संकल्प लेगी।


कार्यक्रम में अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयदत्त क्षीरसागर, राष्ट्रीय महासचिव रामलाल गुप्ता, अपर महासचिव डॉ. अरुण भस्मे, राष्ट्रीय महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती आभा साहू, कार्यवाहक अध्यक्ष एवं पूर्व अध्यक्ष ताराचंद साहू, डॉ. हेमराज साहू, रमेश के. साहू, हरीशंकर साहू, अनिल कुमार साहू, मदनलाल साहू, हीतेश साहू, केशव साहू, शिवदयाल सिमरैया सहित प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।


इसी दिन दोपहर में राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण सम्मेलन का आयोजन भी किया जाएगा, जिसका नेतृत्व राष्ट्रीय महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती आभा साहू करेंगी। सम्मेलन में विभिन्न राज्यों से आई महिला पदाधिकारी महिलाओं के विकास, शिक्षा, आत्मनिर्भरता एवं सशक्तिकरण को लेकर विचार-विमर्श करेंगी तथा आगामी योजनाओं की रूपरेखा तैयार करेंगी।


वहीं 24 मई 2026 को इसी स्थान पर अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक आयोजित होगी। बैठक में देश के 28 राज्यों के राष्ट्रीय पदाधिकारी भाग लेकर समाज की राजनीतिक भागीदारी, संगठन विस्तार एवं सामाजिक विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष जयदत्त क्षीरसागर करेंगे।


शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष जयदत्त क्षीरसागर उपस्थित रहेंगे। वहीं केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के राज्य मंत्री तोखन साहू, सांसद विवेक बंटी साहू, विधायक रामनिवास शाह, राष्ट्रीय महासचिव रामलाल गुप्ता, डॉ. अरुण भस्मे, एन.टी. राठौड़, अमरेंद्र कुमार सहित विभिन्न राज्यों के जनप्रतिनिधि, विधायक एवं सांसद विशेष रूप से शामिल होंगे।


जबलपुर से राधेश्याम साहू, राहुल अनुराग साहू पार्षद, श्रीकांत साहू, उदयभान साहू, अशोक साहू, राजेश साहू, धीरज साहू, सतीश साहू, शोभा साहू, रानी साहू, सरिता साहू, नीतू साहू एवं शिल्पा साहू सहित बड़ी संख्या में समाजजन कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।


आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम में लघु उद्योगों को बढ़ावा देने तथा समाजजनों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती आभा साहू ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न जिलों एवं राज्यों से बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता रहेगी।

Share This Article
Translate »