जबलपुर। माँ नर्मदा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा मानस भवन में आयोजित तृतीय पुलिस सम्मान समारोह में नगर निगम क्षेत्र के थाना प्रभारियों सहित 52 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू रहे।
सम्मानित पुलिसकर्मियों को 5-5 हजार रुपये के गिफ्ट वाउचर एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। महापौर ने कहा कि पुलिसकर्मी हर परिस्थिति में जनता की सुरक्षा के लिए समर्पित रहते हैं, इसलिए उनका सम्मान समाज का कर्तव्य है।
कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य, पार्षदगण, समाजसेवी एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पुलिस प्रशासन के कार्यों की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने वाला बताया।
