मनरेगा मेट संघ ने दिवंगत ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम सिंह नरेती को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को ₹10,050 की सहयोग राशि

Revanchal
2 Min Read

दैनिक रेवांचल टाइम्स – मंडला। मनरेगा मेट संघ जिला मंडला के समस्त 9 ब्लॉकों के पदाधिकारियों एवं मेट साथियों ने नारायणगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत मानेगांव के पोषक ग्राम झांझनगर पहुंचकर दिवंगत ब्लॉक अध्यक्ष स्वर्गीय प्रेम सिंह नरेती को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कुछ दिनों की बीमारी के बाद उनका 20 जुलाई 2026 को आकस्मिक निधन हो गया था।


दशगात्र कार्यक्रम में मनरेगा मेट संघ के जिला एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों ने स्वर्गीय नरेती के चित्र पर माल्यार्पण एवं तिलक वंदन कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर संगठन की ओर से शोकाकुल परिवार को ₹10,050 की आर्थिक सहयोग राशि नगद प्रदान कर हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया गया।


कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार अहिरवार, जिला सचिव मनोज कुमार चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी हेमसिंह परते, सुरेश यादव (मंडला), प्यारे लाल मरावी (बीजाडांडी), बसंत छुरे (मोहगांव), मोहन परते (मवई), शिवकुमार परस्ते (घुघरी), प्रेम कुमार यादव (मंडला), तारा सिंह गुमास्ता (नैनपुर), नारायणगंज ब्लॉक सचिव मनीष दुबे, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष तिरलोक नरेती, सेक्टर प्रभारी डुमारी लाल वरकड़े, जगदीश उद्दे, अनूप तेकाम, चमरूलाल पट्टा, सतीश सिंगरौर, रामचंद्र वरकड़े, सेवकुमार भवेदी, चैनसिंह पन्द्रे, परशुराम वरकड़े, शिवदयाल मार्को, पवन कुलस्ते, वीर सिंह वरकड़े, बसंत सहित नारायणगंज ब्लॉक के बड़ी संख्या में मेट भाई-बहन उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सदस्यों ने संगठन की एकजुटता और पारस्परिक सहयोग की भावना को दोहराते हुए कहा कि सुख-दुःख की हर घड़ी में मनरेगा मेट संघ अपने साथियों और उनके परिवारों के साथ खड़ा रहेगा। “मेट संगठन सर्वोपरि” और “मेट संघ जिंदाबाद” के नारों के साथ श्रद्धांजलि सभा का समापन हुआ।

👁️ 1 views Views
Share This Article
Translate »