अवैध शराब के विरुद्ध पवई पुलिस की बड़ी कार्यवाही

Revanchal
3 Min Read

कुल 01 हजार 665 लीटर अवैध देशी मदिरा प्लेन शराब पिकअप वाहन सहित जप्त

दोनों की कुल कीमत करीबन 18 लाख 50 हजार रूपये पन्ना पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता नायडू के द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियो को अपने थाना क्षेत्रो मे अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था ।

उसी तारतम्य में दिनांक 30/05/26 को पवई थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी की गुनोर- सलेहा तरफ से एक सफेद रंग की पिकअप वाहन बिना नंबर प्लेट की तेज गति से चलाते हुए पवई तरफ आ रही है जिसके अंदर अवैध शराब होने की प्रबल संभावना है ।

सूचना को वरिष्ठ अधिकारियों से अवगत कराया गया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती वंदना सिंह, एसडीओपी पवई श्रीमती भावना दांगी के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी पवई श्री सुशील कुमार अहिरवार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर तत्काल संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया गया लेकिन वाहन चालक के द्वारा पुलिस को देखकर पिकअप वाहन को ग्राम नारायणपुर तरफ मोड़ दिया जिसका पुलिस के द्वारा पीछा करने पर आरोपी वाहन चालक के द्वारा खेतों में गाड़ी चलाते हुए नारायणपुर के चिमनी भट्टा के पास गाड़ी रोक दी एवं रात्रि में अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गया ।

जब पुलिस के द्वारा पिकअप वाहन को चेक किया गया तो उसमें अवैध रूप से 185 पेटी अवैध देसी मदिरा प्लेन जिसमें कुल 01 हजार 665 लीटर अवैध शराब कीमती करीबन 08 लाख 50 हजार रूपये की भरी पाई जाने से पिकअप वाहन जिसकी कीमत करीबन 10 लाख रुपए एवं दोनों की कुल कीमत करीबन 18 लाख 50 हजार रूपये की संपत्ति जप्त कर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के के अंतर्गत कार्यवाही की गई ।

उल्लेखनीय भूमिका – उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी पवई निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार , प्रधान आरक्षक 193 कमलेश शर्मा , प्रधान आरक्षक 495 विनोद कुमार अहिरवार , प्रधान आरक्षक 223 सुरेंद्र प्रजापति , आरक्षक 757 राकेश डुडवे की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

👁️ 1 views Views
Share This Article
Translate »