IPL 2026 में छाया 15 साल का तूफान: वैभव सूर्यवंशी ने जीते 5 बड़े अवॉर्ड, रचा इतिहास

Revanchal
2 Min Read

आईपीएल 2026 का किताब भले ही आरसीबी ने जीता लेकिन अवॉर्ड और पैसों की असली बारिश वैभव सूर्यवंशी पर हुई

दैनिक रेवांचल टाइम्स खेल। आईपीएल 2026 का फाइनल भले ही Royal Challengers Bengaluru के नाम रहा, लेकिन पूरे सीजन में जिस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं, वह रहे 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स के इस युवा स्टार ने अपने धमाकेदार प्रदर्शन से क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया और एक ही सीजन में 5 बड़े व्यक्तिगत पुरस्कार जीतकर नया इतिहास रच दिया।


वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में 16 मैचों में 776 रन बनाए और पूरे टूर्नामेंट में 72 छक्के जड़कर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी ने उन्हें ऑरेंज कैप दिलाई, जबकि शानदार स्ट्राइक रेट और लगातार मैच जिताऊ पारियों के दम पर वे सीजन के सबसे चर्चित खिलाड़ी बन गए।


वैभव सूर्यवंशी को मिले 5 बड़े अवॉर्ड

  • ऑरेंज कैप (सबसे ज्यादा रन)
  • मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (MVP)
  • इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन
  • सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन
  • सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन


इन पुरस्कारों के साथ उन्हें लगभग 45 लाख रुपये की पुरस्कार राशि और एक टाटा सिएरा कार भी प्रदान की


क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी कम उम्र में इस तरह का प्रदर्शन भारतीय क्रिकेट के भविष्य के लिए बेहद सकारात्मक संकेत है। वैभव ने पूरे सीजन में अपनी निडर बल्लेबाजी से विरोधी गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा और राजस्थान रॉयल्स की सफलता में अहम भूमिका निभाई।


बिहार के समस्तीपुर से आने वाले वैभव सूर्यवंशी आज देश के करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके हैं। महज 15 साल की उम्र में उन्होंने साबित कर दिया कि प्रतिभा और मेहनत के दम पर किसी भी मंच पर इतिहास रचा जा सकता है।

👁️ 3 views Views
Share This Article
Translate »