नगर कांग्रेस की संगठन सृजन बैठक सम्पन्न, वार्ड स्तर पर संगठन विस्तार की बनी रूपरेखा

Revanchal
2 Min Read

रेवांचल टाइम्स पवई पन्ना

पवई। जिला कांग्रेस कमेटी पन्ना के अध्यक्ष अनीष खान, जिला संगठन मंत्री राजबहादुर पटेल एवं पवई विधानसभा प्रभारी आलोक वर्मा के निर्देशन में नगर कांग्रेस कमेटी पवई के नगर अध्यक्ष शशांक लटोरिया के नेतृत्व में संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में नगर कांग्रेस कमेटी के गठन, मंडलम अध्यक्षों की नियुक्ति तथा वार्ड स्तर पर संगठन के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत नगर के सभी 15 वार्डों में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने, नए युवाओं को पार्टी से जोड़ने तथा उन्हें सक्रिय भूमिका देने की रणनीति पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए बूथ एवं वार्ड स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। इसी उद्देश्य से प्रत्येक वार्ड में संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने तथा अधिक से अधिक युवाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने का निर्णय लिया गया।
बैठक में अजय श्रीवास्तव, हेतराम शर्मा, धीरेन्द्र लटोरिया, पुण्य प्रताप सिंह, चंद्रभान नगायच, अजयदेव बुंदेला, सुरेंद्र नामदेव, रामसेवक सिंगरौल, सतेन्द्र जैन, रामकुमार वर्मा, लालमणि चौधरी, महबूब खान, महेश बढ़ोलिया, दीपक सोनी, दिग्विजय उरमलिया, चंदा देवी, संतोषी मिश्रा, सरस्वती पटेल, गोपाल विश्वकर्मा, पप्पू खान, वृषभ पटेल, सचिन सोनकर सहित सभी वार्डों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

👁️ 2 views Views
Share This Article
Translate »