कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें नाबालिग बच्चे दुकान के लिए कोल्ड ड्रिंक की गाड़ी से सामान उतारते नजर आए थे
इसी मामले को गंभीरता से लेते हुए विभागीय टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची
रेवांचल टाइम्स पन्ना
पवई के दीपक फुटवियर प्रतिष्ठान पर श्रम विभाग की टीम ने निरीक्षण किया। जांच के दौरान वर्तमान में कोई भी नाबालिग बच्चा काम करते हुए नहीं मिला। हालांकि, जिन बच्चों के पूर्व में यहां कार्य करने की जानकारी सामने आई थी, उन्हें बुलाकर उनके नाम दर्ज किए गए और आवश्यक कार्रवाई की गई।
इस दौरान बीआरसी अधिकारी पवई को भी मौके पर बुलाया गया। श्रम विभाग ने निर्देश दिए कि संबंधित बच्चों का स्कूल में नामांकन कराया जाए, ताकि वे शिक्षा से जुड़ सकें और बाल श्रम से दूर रह सकें।
वहीं विभाग ने दीपक फुटवियर संचालक को सख्त चेतावनी दी है कि भविष्य में उनके यहां कोई भी नाबालिग बच्चा काम करता हुआ नहीं मिलना चाहिए। यदि दोबारा ऐसा मामला सामने आता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
मौके पर पत्रकारों ने जिले में अन्य स्थानों पर बाल श्रम के मामलों को लेकर भी सवाल उठाए, जिस पर अधिकारियों ने कहा कि शिकायत मिलने पर जांच और कार्रवाई की जाती है तथा बाल श्रम रोकने के लिए अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं।
पीटीसी :
वायरल वीडियो के बाद हुई इस कार्रवाई ने एक बार फिर बाल श्रम के मुद्दे को चर्चा में ला दिया है। अब देखना होगा कि जिले में ऐसे अन्य मामलों पर भी श्रम विभाग कितनी प्रभावी कार्रवाई करता है।
वाईट -बाल श्रमिक अधिकारी पन्ना
