सांवरी परिक्षेत्र में अवैध सागौन परिवहन पर वन विभाग की कार्रवाई, महिंद्रा पिकअप जप्त

Revanchal
1 Min Read

रेवांचल टाइम्स छिन्दवाड़ा

प्राधिकृत अधिकारी एवं उप वनमण्डलाधिकारी परासिया उपवनमण्डल ने बताया कि पश्चिम छिंदवाड़ा वनमंडल अंतर्गत 24 फरवरी 2026 को प्रातः लगभग 4 बजे मुखबिर की सूचना पर सांवरी परिक्षेत्र के स्टाफ द्वारा लावाघोघरी से सांवरी की ओर जाने वाले सभी पिकअप वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान प्रधानघोघरी की ओर से आती एक सफेद रंग की महिंद्रा पिकअप को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन को तेज गति से भगाते हुए गुबरैल पुलिया के पास छोड़कर फरार हो गया।


वन विभाग की टीम द्वारा वाहन की जांच करने पर पिकअप क्रमांक MP52G0119 में ग्रीन नेट से ढंके हुए 11 नग सागौन गीले लट्ठे एवं चरपट बरामद किए गए। मामले में वन अपराध प्रकरण क्रमांक 2120/63 दिनांक 24-02-2026 लापता में पंजीबद्ध किया गया है।

वन विभाग द्वारा जारी सूचना में कहा गया है कि यदि उक्त वाहन पर किसी व्यक्ति का मालिकाना हक हो तो वह सूचना जारी होने के पश्चात 12 जून 2026 को उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत करे। निर्धारित अवधि में पक्ष प्रस्तुत नहीं करने पर प्रकरण में राजसात संबंधी अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

👁️ 1 views Views
Share This Article
Translate »