सांसद विवेक बंटी साहू सहित कई दिग्गज रहेंगे मौजूद

रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, जिला छिंदवाड़ा के तत्वाधान में जिले के किसानों को जागरूक करने और कृषि पद्धतियों को बेहतर बनाने के उद्देश्य से दो दिवसीय ‘प्राकृतिक खेती कार्यशाला’ का आयोजन किया जा रहा है। “प्राकृतिक खेती, स्वस्थ धरती, समृद्ध किसान” के ध्येय वाक्य के साथ आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में क्षेत्र के तमाम शीर्ष जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष संदीप रघुवंशी ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यशाला का उद्देश्य किसानों को रसायन मुक्त खेती के प्रति प्रोत्साहित करना है, ताकि भूमि की उर्वरा शक्ति बची रहे और किसानों की आय में वृद्धि हो सके।
कार्यशाला का कार्यक्रम इस प्रकार है
पहला दिन (19 जून, शुक्रवार):
समय: दोपहर 12:00 बजे
स्थान: कृषि विज्ञान केंद्र, चंदनगांव, छिंदवाड़ा
दूसरा दिन (20 जून, शनिवार):
समय: दोपहर 12:00 बजे
स्थान: अन्नपूर्णा लॉन, बाईपास रोड, चौरई
ये रहेंगे मुख्य अतिथि
इस भव्य कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में छिंदवाड़ा जिले के लोकप्रिय सांसद विवेक ‘बंटी’ साहू , अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक कमलेश शाह, भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव एवं छिंदवाड़ा नगर निगम के महापौर विक्रम अहाके विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
