भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार 19 जून को छिंदवाड़ा प्रवास पर रहेंगे, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Revanchal
2 Min Read

रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष जगेंद्र अल्डक ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार 19 जून को एक दिवसीय छिंदवाड़ा प्रवास पर रहेंगे। प्रवास के दौरान वे चौरई एवं छिंदवाड़ा में आयोजित विभिन्न संगठनात्मक, सामाजिक एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

उन्होंने बताया कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार का प्रातः 10:30 बजे डुंगरिया, 10:45 बजे सिवनी बायपास, 11:00 बजे चमन घाटी एवं 11:30 बजे बस स्टैंड चौरई में स्वागत किया जाएगा।

इसके पश्चात वे 11:40 बजे पूर्व विधायक निवास पहुंचकर भेंट करेंगे तथा दोपहर 12 बजे कम्युनिटी हॉल, चौरई में हितग्राही सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद 1:00 बजे कार्यालय एवं 1:10 बजे सेवा सदन चौरई में स्वागत कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा 1:30 बजे रामेश्वर धाम, सिहोरा में दर्शन करेंगे।

दोपहर 2:00 बजे छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन पर उनका स्वागत किया जाएगा। इसके उपरांत वे दीनदयाल रसोई में भोजन करेंगे तथा 2:30 बजे भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित सम्मेलन में भाग लेंगे।

शाम 4:00 बजे होटल सिल्वर शाइन में आयोजित सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स मीट में प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार, सांसद विवेक बंटी साहू एवं भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे शाम 5:00 बजे मान सरोवर कॉम्प्लेक्स में आमजन चर्चा, 5:30 बजे सांसद कार्यालय में भेंट, 6:00 बजे परासिया नाका पर स्वागत तथा 6:15 बजे पूर्व राज्यपाल निवास पर भेंट कार्यक्रम में शामिल होंगे।

प्रवास के अंतिम चरण में पवन पाटीदार रात्रि 7:00 बजे चंद्रप्रभा लॉन में आयोजित सामाजिक सम्मेलन को संबोधित करेंगे तथा रात्रि 8:30 बजे चंद्रप्रभा लॉन में आयोजित सहभोज कार्यक्रम में शामिल होंगे।

पिछड़ा वर्ग मोर्चा  जिलाध्यक्ष जगेंद्र अल्डक ने जिले के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आमंत्रित जनों से सभी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रमों को सफल बनाने की अपील की है।

👁️ 2 views Views
Share This Article
Translate »