डिंडोरी कलेक्टर की सख्त कार्यवाही, नल जल योजना पर लापरवाही पड़ी भारी

Revanchal
1 Min Read

दैनिक रेवांचल टाइम्स डिंडोरी/गुणवत्ताहीन कार्य पर सख्त कार्रवाई करते हुए डिंडोरी कलेक्टर अंजु पवन भदौरिया ने पी.एस. कंस्ट्रक्शन को ब्लैकलिस्ट करने का प्रस्ताव पारित कर लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार के खिलाफ कड़ा कदम उठाया हैं।


कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने जल जीवन मिशन के तहत विकासखंड बजाग के ग्राम बिलाईखार में निर्माणाधीन नल-जल योजना में गुणवत्ताहीन कार्य पाए जाने पर यह कार्यवाही की हैं।
विगत दिनों ठेकेदार पी.एस. कंस्ट्रक्शन द्वारा निर्मित 75 हजार लीटर क्षमता की बन रही उच्च स्तरीय पानी की टंकी के छज्जे की जर्जर एवं क्षतिग्रस्त होने संबंधी खबरें विभिन्न समाचार पत्रों एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रसारित की गई थीं। उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने विभागीय जांच करवाया, जिसमें निर्माण कार्य गुणवत्ताहीन पाया गया।


जांच रिपोर्ट के आधार पर लोक स्वास्थय यांत्रिकी विभाग जबलपुर के अधीक्षण यंत्री को संविदाकार पी.एस. कंस्ट्रक्शन के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए उसे ब्लैकलिस्ट में डालने हेतु प्रस्ताव भेजा गया है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय सार्वजनिक हित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। जिले में गुणवत्ता युक्त निर्माण कार्य सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है और इस दिशा में कलेक्टर द्वारा सख्त रुख अपनाया गया है।

👁️ 4 views Views
Share This Article
Translate »