“सत्य प्रताड़ित हो सकता है, पर परास्त नहीं”
दैनिक रेवांचल टाइम्स – सिवनी, धूमा थाना में 8 मार्च 2026 को वीडियो, ऑडियो की सीडी सहित दिए गए आवेदन पर पुलिस द्वारा लंबे समय तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित पक्ष का आरोप था कि मामले में प्रभावशाली लोगों और नेताओं की दखल के कारण रिपोर्ट दर्ज करने में लगातार टालमटोल की जाती रही।
मामले की शिकायत थाना स्तर से लेकर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों तथा मुख्यमंत्री कार्यालय तक की गई। लगातार शिकायतों और प्रयासों के बाद आखिरकार तीन माह पश्चात पुलिस ने गंदी गालियां देने, जान से मारने की धमकी देने तथा घर में घुसने का प्रयास करने के आरोप में कृष्णकुमार तिवारी और उनके दोनों उपद्रवी पुत्रों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया।
पीड़ित पक्ष ने इसे न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि सत्य को भले ही कुछ समय के लिए दबाया जा सकता है, लेकिन अंततः सत्य की ही जीत होती है। तो वहीं पुलिस का कहना है कि थाने में दी गई शिकायत पर ब्यान कथन लेने के उपरांत मामले में बारीकी से जांच की जा रही थी । साथ ही शिकायतकर्ता की शिकायत का अवलोकन करने और दिये गए ब्यान के बाद की गई जांच के तथ्यों के आधार पर अनावेदकों पर अपराध घटित करना पाया जाने पर अनावेदकों के विरुद्ध धूमा थाने में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है।
तो वहीं एक और दूसरे मामले पर इन्हीं अनावेदक द्वारा एक दलित महिला से गाली गलौज,मार पिटाई के मामले में अनुसूचित जाति थाना सिवनी में शिकायत और बयान कथन दर्ज करने के बावजूद अनुसूचित जाति थाना सिवनी की पुलिस आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज करने हिलाहवाली करने में लगी है।तो वहीं पिडित महिला माननीय न्यायालय की शरण जाने तैयार है।
