मंडला – कर्तव्यनिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को भावपूर्ण विदाई, कलेक्टर ने की कार्यों की सराहनाअपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह के सम्मान में आयोजित हुआ विदाई समारोह

Revanchal
2 Min Read

दैनिक रेवांचल टाइम्स मंडला,
कलेक्ट्रेट के गोलमेज सभाकक्ष में गुरुवार को अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह के भोपाल स्थानांतरण होने पर गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस विदाई समारोह में कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे ने विशेष रूप से सहभागिता की और श्री सिंह के शासकीय सेवाकाल के योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे ने अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह को पुष्पगुच्छ, शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। कलेक्टर ने अपने उद्बोधन में कहा कि सिंह ने अपने सेवाकाल के दौरान प्रशासनिक दायित्वों का अत्यंत निष्ठा, कुशलता और संवेदनशीलता के साथ निर्वहन किया। उनके प्रशासनिक अनुभव से जिला प्रशासन को जटिल मामलों के त्वरित निराकरण में सदैव मार्गदर्शन मिला।
समारोह में उपस्थित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और कलेक्ट्रेट स्टाफ ने भी अपर कलेक्टर सिंह के साथ कार्य करने के अपने अनुभवों को साझा किया। सभी ने उनके मिलनसार स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा और सहकर्मियों के प्रति उनके सहयोगात्मक रवैये की प्रशंसा की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

अपर कलेक्टर सिंह ने व्यक्त किया आभार

अपने विदाई समारोह में भावुक होते हुए अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह ने कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे के कुशल नेतृत्व और पूरे कलेक्ट्रेट स्टाफ से मिले निरंतर सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस जिले में बिताया गया समय और यहाँ की स्मृतियाँ उनके शासकीय जीवन का एक अमूल्य हिस्सा रहेंगी। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत शाश्वत सिंह मीना, संयुक्त कलेक्टर हुनेन्द्र घोरमारे, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ एवं संस्कार बावरिया सहित कलेक्ट्रेट का समस्त स्टॉफ मौजूद रहे।

👁️ 4 views Views
Share This Article
Translate »