छिंदवाड़ा के मानकादेई पहुंचे दिलीप बिल्डकॉन के एमडी कलार समाज ने किया भव्य स्वागत

Revanchal
2 Min Read

रेवांचल टाइम्स ​छिंदवाड़ा
जितेन्द्र अलबेला

कलार समाज के लिए शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक और स्मरणीय रहा। राष्ट्रीय कलचुरी समाज के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध उद्योगपति एमडी दिलीप बिल्डकॉन दिलीप सूर्यवंशी सपरिवार अपने गृह ग्राम मानकादेई पहुँचे। उनके आगमन पर स्थानीय स्वजातीय बंधुओं ने ढोल-धमाकों और आत्मीयता के साथ उनका भव्य स्वागत किया।

​कुलदेवी के दर्शन और सामाजिक संवाद
सूर्यवंशी ने सबसे पहले अपने गृह ग्राम मानकादेई स्थित मंदिर में सपरिवार कुलदेवी का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात, उन्होंने प्रवीण ‘गुड्डा’ सूर्यवंशी के निज निवास पर भोजन किया और ग्रामवासियों एवं सामाजिक सदस्यों से भेंट वार्ता की।

​मंदिर निर्माण हेतु 2 लाख की घोषणा
​कार्यक्रम के दौरान सूर्यवंशी कलार समाज की प्रबंध कार्यकारिणी समिति ने समाज की गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। समाज द्वारा जिले में भगवान सहस्त्रबाहु का भव्य मंदिर प्रस्तावित किया गया है, जिसके लिए दिलीप सूर्यवंशी ने तत्काल ₹2,00,000 (दो लाख रुपए) के सहयोग की घोषणा की। इस घोषणा का सामाजिक बंधुओं ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।

​मेधावी छात्रा सानिया का सम्मान
​शिक्षा के प्रति अपनी संवेदनशीलता दर्शाते हुए सूर्यवंशी ने मानकादेई खुर्द की होनहार बेटी सानिया सूर्यवंशी पिता अनिल सूर्यवंशी को कक्षा 10वीं में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बधाई दी। उन्होंने सानिया को भविष्य में हर संभव शैक्षणिक सहयोग और मार्गदर्शन देने का आश्वासन भी दिया।

दिलीप सूर्यवंशी राष्ट्रीय अध्यक्ष, कलचुरी समाज ने अपनी प्रतिक्रिया पर कहा, आपकी टीम बहुत सराहनीय कार्य कर रही है। समाज को एकजुट और प्रगतिशील बनाने के लिए मेरी शुभकामनाएं और सहयोग सदैव आपके साथ है।

​आत्मीय विदाई
​प्रबंध कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का परिचय प्राप्त करने के बाद, सूर्यवंशी ने समिति के कार्यों की सराहना की और उन्हें प्रोत्साहित किया। अंत में, सामाजिक बंधुओं ने उन्हें छिंदवाड़ा एयरपोर्ट तक भावभीनी विदाई दी और शीघ्र ही पुन: आने का आग्रह किया।

👁️ 4 views Views
Share This Article
Translate »