जल गंगा संवर्धन अभियानमहाराज सागर तालाब की स्वच्छता के लिए किया जा रहा है श्रमदान

Revanchal
1 Min Read


पन्ना: 03 जून 2026
जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा पन्ना नगर के महाराज सागर तालाब को स्वच्छ बनाने की मुहिम शुरू की गई है, जिसके तहत प्रति दिवस सुबह विभिन्न विभागों के शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा श्रमदान कर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है। दसवें दिन पन्ना पुलिस केे जवानों द्वारा श्रमदान कर तालाब से जलकुंभी निकाली गई और तालाब के साथ शहर को स्वच्छ रखने का संदेश भी दिया गया।


कलेक्टर ऊषा परमार, पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू, डीएफओ अनुपम शर्मा, जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वंदना चौहान, जिला परियोजना प्रबंधक आजीविका मिशन प्रमोद शुक्ला द्वारा भी बुधवार को श्रमदान कार्यक्रम में सहभागिता की गई और श्रमदान कार्य का जायजा लिया गया।

स्थानीय स्वैच्छिक संगठन भी सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम में अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। इस कार्य को जनआंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से स्थानीय नागरिकों से भी सहभागिता की अपील की गई है। नगर पालिका, पशुपालन एवं वन विभाग सहित अन्य विभाग भी स्वच्छता के कार्य को पूर्ण करने के लिए कृत संकल्पित हैं।

👁️ 5 views Views
Share This Article
Translate »