प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्देशन में म. प्र . शिक्षक संघ मंडला के बैठक सम्पन्न

Revanchal
3 Min Read

दैनिक रेवाँचल टाईम्स – मंडला, रानी अवंती बाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मंडला में मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई । जिसमें जबलपुर सहित जिले के विभिन्न विकासखंडो व तहसीलों से संघ के पदाधिकारी सम्मिलित हुए । बैठक के दौरान टेट परीक्षा के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए एकमत से प्रस्ताव पारित किया गया कि शिक्षकों के लिए अनिवार्य की गई टीचर्स एंट्रेंस परीक्षा को पूर्ण रूप से निरस्त किया जावे।

इस हेतु पूरे देश में एक अभियान के रूप में रणनीति बनाकर राज्य और केंद्र सरकार से आग्रह किया जावे की वह माननीय न्यायालय के समक्ष पुनः अध्यादेश लाकर उक्त आदेश में परिवर्तन करने का आवश्यक कार्य करें। अनुकंपा नियुक्ति एवं शिक्षकों से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर भी बैठक में विभिन्न पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार रखते हुए संगठन की आवश्यकता पर बल दिया। संगठन की बैठक के दौरान विकासखंड मवई से श्री मरावी , नैनपुर विकासखंड से निखिल पटेल ,बिछिया से पधारे श्री ने भी संबोधित किया। जिला स्तरीय इस बैठक में महिला प्रकोष्ठ से निहारिका उइके, रितु सिंगौर, श्रीमती शुक्ला, श्रीमती मरावी सहित विभिन्न मात्रृशक्तियां उपस्थित रहीं । कार्यक्रम को अखिलेश चंद्रौल, दिनेश दुबे, सोबत राम कुर्वती, अवधेश कछवाहा, घनश्याम चौरसिया आदि साथियों ने संबोधित किया।

मुख्य विशिष्ट अतिथि के रूप में जबलपुर से पधारे डी. सी.अहिरवार, सुरेंद्र रिछारिया, दिनेश मिश्रा एवं डॉक्टर अजय तिवारी ने भी विभिन्न मुद्दों पर आवश्यक रणनीति बनाने के लिए अपने विचार कार्यक्रम के संबंध में रखें। मध्य प्रदेश शिक्षक संघ मंडला के युवा एवं जुझारू जिला अध्यक्ष विवेक शुक्ला ने उपस्थित समस्त पदाधिकारीयों का आभार व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि शिक्षा के क्षेत्र और शिक्षकों के हितों में उनके प्रयास सदैव जारी रहेंगे। उल्लेखनीय है कि श्री शुक्ला जिले के किसी भी शिक्षक- शिक्षिका की समस्या को व्यक्तिगत समस्या के रूप में लेते हुए उसके समाधान के लिए सदैव तैयार रहते हैं । बैठक में विभिन्न विकासखंडों के पदाधिकारी की उपस्थिति में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी जुलाई माह से सेवानिवृत होने वाले शिक्षक साथियों का सम्मान समारोह भी मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के बैनर तले आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन योगेश चौरसिया ने किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में असीम गौतम,शान्ति मरावी, रेखा शुक्ला, बिछिया से गजराज सिंह उइके, संतोष पटेल,नंदकुमार मार्को, राजकुमार सिंगोर, अनिल मरकाम, शैल दुबे, सुनहेर धुर्वे, एन के मोरवी, भुवन श्रीवास, संतोष पटेल,विवेक साहू बीजाडांडी, संदीप कछवाहा, भगीरथ कछवाहा, कृष्णेश कछवाहा , शीलनिधि कछवाहा, अवधेश कछवाहा, संदीप विश्वकर्मा, योगेश कछवाहा सहित सभी का विशेष सहयोग रहा।

👁️ 7 views Views
Share This Article
Translate »