अतिक्रमण चरम सीमा में यात्री निवास में ही अतिक्रमण कर बनता आशियाना

Revanchal
2 Min Read

तहसील मुख्यालय घुघरी में कब होगी अतिक्रमण पर कार्रवाई

ग्राम पंचायत से लेकर स्थानीय प्रशासन तक बना मूकदर्शक

रेवांचल टाइम्स मंडला- तहसील मुख्यालय घुघरी में इन दिनों शासकीय भवन से लेकर शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने की जैसे बाढ़ सी आ गई है न शासकीय भवन बच रहे हैं और न शासकीय भूमि के परिसर मानो ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे कि अतिक्रमणकारियों को न शासन का डर है और न प्रशासन का जहां जिसको जितना लग रहा है उतनी भूमि को निजी स्वार्थ के चलते अतिक्रमण करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं


ऐसा ही नया मामला तहसील मुख्यालय घुघरी में बने शासकीय यात्री प्रतीक्षालय का सामने आया है जहां पर ग्राम पंचायत घुघरी के सफाई कर्मियों के द्वारा यात्री प्रतीक्षालय पर दीवाल बनाकर और लोहे आ दरवाजा लगाकर उस यात्री प्रतीक्षालय को निजी आवास के रूप में उपयोग करने का मामला सामने आया है


वहीं ग्रामीण जनों का आरोप है कि जहां एक तरफ सुलभ शौचालय बना हुआ है जहां सफाई कर्मचारियों का पूर्व में कब्जा था अब उस जगह से हटाकर यात्री प्रतीक्षालय को ही निजी आवास के रूप में उपयोग किया जा रहा है


वहीं सूत्र बताते हैं कि सफाई कर्मी घुघरी के मूल निवासी नहीं है फिर भी उनका मूल निवासी प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज ग्राम पंचायत के द्वारा निर्माण कराये गये हैं


इस प्रकार से यदि मुख्यालय में बाहरी लोगों को स्थानीय निवासरत दिखा दिया जायेगा तो अन्य नागरिक अपने जीवन यापन के लिए पलायन तो करेंगे ही शासन प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है!

👁️ 2 views Views
Share This Article
Translate »