राज्यसभा चुनाव में नामांकन निरस्त होने के विरोध में कांग्रेस का उपवास कार्यक्रम आयोजित

Revanchal
2 Min Read


पवई। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनीष खान के निर्देशन में राज्यसभा चुनाव में कथित रूप से झूठ और षड्यंत्र के माध्यम से वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा तहसील मुख्यालय के सामने पवई में उपवास कार्यक्रम आयोजित किया गया।


दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक चले इस उपवास कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा तथा चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता बनाए रखने की मांग उठाई। वक्ताओं ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में हुई घटनाएं लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंताजनक हैं, जिसके विरोध में पार्टी द्वारा प्रदेशव्यापी आंदोलन चलाया जा रहा है।


कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी अजय श्रीवास्तव ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र नामदेव, नगर अध्यक्ष शशांक लटोरिया, वरिष्ठ कांग्रेसी धीरेंद्र कुमार लटोरिया, एडवोकेट रामू मणि यादव, सत्येंद्र जैन, मुकेश बागरी,लाल मणि चौधरी, दिग्विजय उरमलिया, खुशी लाल चौधरी, राम बहोरी बागरी, जीवन सिंगरौली, शंभू चौधरी एवं अनंतराम कावीपंथी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


उपस्थित नेताओं ने एक स्वर में नामांकन निरस्त किए जाने की घटना की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

👁️ 1 views Views
Share This Article
Translate »