अपराधियों में खौफ- जनता में भरोसा, देहात और कोतवाली पुलिस ने संभाली कमान, सड़कों पर उतरी ‘संयुक्त टीम’

Revanchal
2 Min Read

​शहर के चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर; टपरियों

शराब दुकानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सघन चेकिंग

​ रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा

शहर में अमन-चैन और कानून-व्यवस्था को पुख्ता करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। इसी कड़ी में थाना देहात एवं कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से एक विशेष कॉम्बिंग गश्त और सर्चिंग अभियान चलाया। इस औचक कार्रवाई से जहां असामाजिक तत्वों और गुंडा-बदमाशों में हड़कंप मच गया, वहीं आम नागरिकों ने पुलिस की इस मुस्तैदी की सराहना की है।
​यह पूरी कार्रवाई देहात थाना प्रभारी निरीक्षक गोविंद राजपूत एवं कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष धुर्वे के संयुक्त नेतृत्व में अंजाम दी गई।

संदिग्धों की धरपकड़ और सघन पूछताछ
​संयुक्त पुलिस टीम ने शहर के संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों को टारगेट किया। इस दौरान
​चाय की टपरियों और सार्वजनिक स्थानों पर खड़े संदिग्ध युवकों से पूछताछ की गई।
​शराब दुकानों के आसपास हुड़दंग करने वालों और अकारण घूमने वालों को सख्त हिदायत दी गई।

​संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर चालकों के दस्तावेज खंगाले गए।


​इन प्रमुख इलाकों में पुलिस ने किया पैदल मार्च
​भारी पुलिस बल के साथ टीम ने शहर के मुख्य मार्गों और कॉलोनियों में पैदल एवं वाहनों से गश्त की। मुख्य रूप से वीआईपी रोड, रेलवे क्रॉसिंग, शिक्षक कॉलोनी, कुकड़ा जगत और रिंग रोड जैसे क्षेत्रों में पुलिस का कड़ा पहरा दिखाई दिया। गश्त के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय दुकानदारों और आम जनता से संवाद कर सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश भी साझा किए।

अभियान आगे भी रहेगा जारी
संयुक्त पुलिस प्रशासन का कहना है कि, अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण हमारी पहली प्राथमिकता है। आम नागरिकों के मन में सुरक्षा की भावना को और मजबूत करने के लिए इस तरह के संयुक्त कॉम्बिंग ऑपरेशन और पैदल गश्त आगे भी लगातार जारी रहेंगे। कानून तोड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

👁️ 64 views Views
Share This Article
Translate »