दैनिक रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा से प्रदेश तक – अब प्रतिभा को मिलेगा बड़ा मंच
छिंदवाड़ा जिले और पूरे महाकौशल क्षेत्र के क्रिकेट प्रेमियों के लिए गर्व और खुशी की खबर सामने आई है। सचिन सहारे (Chhindwara Express) को MPTCL – Madhya Pradesh Tennis Cricket League के सीज़न 3 आगामी सीज़न के लिए छिंदवाड़ा ज़ोन का Brand Ambassador नियुक्त किया गया है।
यह उपलब्धि क्षेत्रीय क्रिकेट को नई पहचान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
इस जिम्मेदारी के साथ सचिन सहारे अब केवल एक खिलाड़ी नहीं बल्कि युवा क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा बनकर सामने आए हैं। उनके नेतृत्व और जुड़ाव से पांढुर्णा, बैतूल, बालाघाट, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, डिंडोरी और सिवनी जैसे जिलों के खिलाड़ी ट्रायल्स में हिस्सा लेकर बड़े मंच तक पहुंचने का अवसर प्राप्त करेंगे।
सचिन सहारे ने अपनी मेहनत, क्रिकेट के प्रति समर्पण और लगातार मैदान पर प्रदर्शन के दम पर यह पहचान बनाई है। अब Brand Ambassador के रूप में उनका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सामने लाना और उन्हें प्रदेश स्तर के मंच से जोड़ना रहेगा।
इस अवसर पर क्रिकेट प्रेमियों और खिलाड़ियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि केवल सचिन सहारे की नहीं बल्कि पूरे छिंदवाड़ा क्रिकेट परिवार की उपलब्धि है।
सचिन सहारे का संदेश:
“यह सम्मान मेरे लिए गर्व की बात है। मैं MPTCL परिवार का धन्यवाद करता हूं। मेरा प्रयास रहेगा कि हमारे क्षेत्र के ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को अवसर मिले और वे अपने खेल से प्रदेश में पहचान बनाएं।”
