अंजनिया पुलिस की बड़ी सफलता: दिनदहाड़े चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

Revanchal
2 Min Read

दैनिक रेवांचल टाइम्स मंडला। पुलिस अधीक्षक मंडला राजेश रघुवंशी के निर्देशन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं आरोपियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नैनपुर मनीष राज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बम्हनी सतेंद्र रघुवंशी तथा चौकी प्रभारी अंजनिया निरीक्षक अंकित कुमार मिश्रा के नेतृत्व में अंजनिया पुलिस द्वारा दिनदहाड़े हुई चोरी के प्रकरण का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा एक विधि-विरुद्ध बालक को विधि अनुसार संरक्षण में लेकर चोरी गया मशरूका बरामद किया गया।

शिकायतकर्ता संजू सैयाम पिता जयपाल सैयाम, निवासी अमझर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह अपने घर में ताला लगाकर धान का रोपा लगाने खेत गया था। इसी दौरान आरोपियों ने सूने मकान का लाभ उठाकर घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया तथा घर में रखे सोने-चांदी के जेवर एवं नगदी चोरी कर ली।

प्रकरण में थाना बम्हनी में अपराध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

विवेचना के दौरान संदेहियों से पूछताछ की गई। पूछताछ में अखिलेश सैयाम एवं एक विधि-विरुद्ध बालक द्वारा चोरी करना स्वीकार किया गया। दोनों की निशानदेही पर चोरी गए सोने-चांदी के जेवर एवं नगदी सहित लगभग ₹1,85,000/- मूल्य का मशरूका बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपी अखिलेश सैयाम को न्यायालय में पेश किया गया, जबकि विधि-विरुद्ध बालक को विधि अनुसार किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

बरामद मशरूका–
सोने-चांदी के जेवर,नगदी
कुल अनुमानित मूल्य – लगभग ₹1,85,000/-

👁️ 124 views Views
Share This Article
Translate »